फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru Tegh Bahadur's birth centenary celebrations will be held in Dharamnagari.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर जन्म शताब्दी समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur's birth centenary celebrations will be held in Dharamnagari.
कुुरुक्षेत्र। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी का स्थान अद्वितीय माना जाता है। उनकी महान शहीदी से रूबरू करवाने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी श्री धमतान साहिब, जींद में उनका 350 साला शताब्दी समारोह मनाने की तैयारी में जुटी है लेकिन इससे पहले धर्मनगरी में 25 नवंबर को बेहद खास आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है लेकिन इसके लिए सरकार के साथ-साथ एचएसजीएमसी भी तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन




फिलहाल यह आयोजन नई अनाजमंडी में किया जाना तय किया गया है लेकिन उस समय भी धान का सीजन जारी रहने के चलते दूसरी जगह की भी तलाश की जा रही है। इस आयोजन में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी समीक्षा कर चुके हैं और प्रदेश स्तरीय एक कमेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन


चार दिशाओं से निकाले जाएंगे महान नगर कीर्तन पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र



एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा के मुताबिक श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के चारों कोनों से महान नगर कीर्तन निकाले जाएंगे। ये सभी 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। कीर्तन में गुरु के अस्त्र-शस्त्रों का भी प्रदर्शन किया जाएगा जिनके लिए विशेष बसें भी सजाई जाएंगी। पहला नगर कीर्तन 6 नवंबर को रोड़ी, डबवाली से शुरू होकर, रतिया, फतेहाबाद, सिरसा, धमतान साहिब, कैथल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगा। दूसरा 11 नवंबर को फरीदाबाद से प्रारंभ होकर गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगा। तीसरा किला लोहगढ़, यमुनानगर से शुरू होगा जो साढौरा, बिलासपुर, जगाधरी, यमुनानगर, रादौर व लाडवा होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा नगर कीर्तन पिजौर, कालका से शुरू होकर पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगा। इसके साथ-साथ प्रदेशभर में एक माह तक श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विविध आयोजन होंगे जिनमें स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, क्विज प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, संगोष्ठियों के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

श्री धमतान साहिब में 50 एकड़ में होगा आयोजन



हरियाणा कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है कि धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी पर कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को आयोजन होगा जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि हो सकते हैं और उसके अनुसार तैयारी की जा रही है। वहीं 350 साला शहीदी शताब्दी जींद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री धमतान साहिब में मनाई जाएगी। 50 एकड़ में मनाए जाने वाले इस समागम में देश-विदेश से संगत पहुंचेगी। इस आयोजन को 160 सदस्य कमेटी संभालेगी। समागम में 350 घंटे तक खंड पाठ लड़ी चलेगी।




गीता महोत्सव का भी शुभारंभ कर सकते हैं मोदी

इस बार प्रदेश सरकार की ओर से गीता महोत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री के हाथों करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिन वे एलिवेटेड ट्रैक, ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी समारोह में भी मुख्यातिथि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed