फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru Ravidas Bhawan and Museum to be built at Umri with an investment of Rs 124 crore

Kurukshetra News: उमरी में 124 करोड़ से तैयार होगा गुरु रविदास भवन और संग्रहालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas Bhawan and Museum to be built at Umri with an investment of Rs 124 crore
कुरुक्षेत्र।  विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविदास धाम के बारे में विस्तार से जानकारी
कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे 44 से सटे गांव उमरी में 124 करोड़ रुपये की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन और म्यूजियम बनाया जाएगा। यह संत रविदास के जीवन, शिक्षाओं और भक्ति आंदोलन को समर्पित होगा। यहां गुरु रविदास की 38 मीटर की प्रतिमा लगाई जाएगी, जो हाईवे से आने-जाने वालों को स्पष्ट नजर आएगी।
विज्ञापन

इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को इस परियोजना के लिए जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन व म्यूजियम तैयार होने से भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सकेगी। यह परियोजना कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए करीब 90 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया चली हुई है। जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त, डीएमसी, एसडीएम थानेसर, सीईओ जिला परिषद, डीपीआरओ, जीएम रोडवेज, एक्सईएन को सदस्य और सीटीएम को सदस्य सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड तल पर कीर्तन भवन, प्रशासनिक भवन, लॉबी, गैलरी, क्लॉक रूम और शौचालय ब्लॉक का निर्माण होगा। प्रथम तल पर गुरबाणी कक्ष, ऑडिटोरियम, गैलरी एरिया, रेस्टोरेंट, रसोई घर, लॉबी और शौचालय ब्लॉक का निर्माण होगा।

दूसरे तल पर छत व टैंक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग में मेडिटेशन हॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। ऑडिटोरियम हॉल में करीब 215 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पार्किंग क्षेत्र में 140 कारों के पार्क होने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed