फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru Ravidas awakened the light of social change: Manohar, Kurukshetra

गुरु रविदास ने जगाई सामाजिक परिवर्तन की अलख : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas awakened the light of social change: Manohar, Kurukshetra
राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेते समाज के लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक परिवर्तन एवं मानवता के विकास की अलख जगाई थी। ऐसे महान लोग किसी एक जाति या संप्रदाय के गुरु नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के पथ प्रदर्शक हैं। उनकी शिक्षाओं, विचारों को आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। यह बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को श्री गुरु रविदास धर्मशाला एवं मंदिर में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की ओर से आयोजित पांचवें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में कहीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, सांसद नायब सैनी, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश राठौर, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार सहित पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और पांडाल में दीप प्रज्ज्वलित कर समापन सत्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभा की तरफ से बनने वाली भूमिगत पार्किंग परियोजना का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत महात्माओं, ऋषि-मुनियों और पीर-पैगंबरों और गुरुओं ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया। गुरु रविदास की वाणी और शिक्षाएं इतनी अमर है कि वे आज भी नवीन प्रतीत होती है। उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए थी। उन्होंने भक्ति आंदोलन से समाज सुधार करने का साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे उस समय जात-पात, अंधविश्वास और ऊंच-नीच में उलझे समाज में एक नई जागृति आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाजवाद की ऐसी परिकल्पना की, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अन्न मिले और समाज में कोई भी छोटा-बड़ा न हो, सभी एक समान हो। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को लागू किया। इस योजना को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़कर एक लाख 80 हजार से कम आय वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी करने की तरफ कदम बढ़ाया है। सरकार की सोच है कि समाज के सभी वर्गों के लोग आर्थिक तौर पर आगे बढ़ सके।

महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश राठौर ने कहा कि 11 मार्च 2018 को हरिद्वार की पावन धरा से इस महापीठ की स्थापना की गई। आज इस महापीठ ने विशाल स्वरूप धारण कर लिया है। इस पीठ का उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास की वाणी, विचारों और उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को एक सूत्र में बांधना है। इस अवसर पर सूरजभान कटारिया, आत्मा राम परमार, सूरज कैरो, जसवंत पठानिया, जय सिंह पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, रविंद्र सांगवान, हितेंद्र चौधरी, केसी रंगा आदि मौजूद रहे।

श्री गुरु रविदास धर्मशाला एवं मंदिर में 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र का शुभारंभ करते मुख?

श्री गुरु रविदास धर्मशाला एवं मंदिर में 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र का शुभारंभ करते मुख?- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed