फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru always takes us from darkness to light: Dr. Sadhvi Mokshita

गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं : डॉ. साध्वी मोक्षिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Guru always takes us from darkness to light: Dr. Sadhvi Mokshita
कुरुक्षेत्र। गुरु पू​र्णिमा पर प्राचीन भगवान दत्तात्रेय मंदिर में जनेउ संस्कार कराते पंडित। संव
कुरुक्षेत्र। प्राचीन भगवान दत्तात्रेय मंदिर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर साक्षी गोपाल वेद विद्यालय के विद्यार्थियों का जनेउ संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डॉ. स्वामी शंकरान्नद जी महाराज ने कहा कि जनेऊ संस्कार को उपनयन संस्कार भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह 16 संस्कारों में से एक है, जिसमें बालक को यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण कराया जाता है। यह संस्कार आमतौर पर 8 से 16 वर्ष की आयु के बीच किया जाता है, और इसे किशोरावस्था में पहुंचने से पहले करना उचित माना जाता है। जनेऊ संस्कार का मुख्य उद्देश्य बालक को ज्ञान और अनुशासन की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन

मंदिर संचालिका साध्वी डॉ. मोक्षिता ने कहा कि हम सभी के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। इन्हीं के जरिए व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को पूरा करने का मार्गदर्शन पाता है। इसके अलावा गुरुजनों की सहायता से समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा समझ आती हैं। यही नहीं गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इस मौके पर स्वामी रवि भारती, पंडित श्रीराम शर्मा, पंडित रविशंकर कौशिक, सूरजभान कटारिया, सुशील चित्रा, गोपाल शर्मा, अभिमन्यु वर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन भगवान दत्तात्रेय मंदिर में जनेउ संस्कार कराते पंडित। संव

कुरुक्षेत्र। गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन भगवान दत्तात्रेय मंदिर में जनेउ संस्कार कराते पंडित। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed