{"_id":"6828e92435edc3ee6a0ff6a1","slug":"gurmat-samagam-dedicated-to-martyrdom-day-from-25th-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135813-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहीदी दिवस को समर्पित गुरमत समागम 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहीदी दिवस को समर्पित गुरमत समागम 25 से
विज्ञापन
शाहाबाद। बैठक में भाग लेते गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब के प्रबंधक और सेवादार। विज्ञप्
शाहाबाद। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित गुरमत समागम 25 से 29 मई तक प्रतिदिन संध्या समय में आयोजित किए जाएंगे।
समागम के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में शुक्रवार शाम एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रबंधकों और सेवादारों ने भाग लिया था। बैठक में प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखचैन सिंह ने बताया कि समागम की शुरुआत 25 मई को सुबह पांच बजे चेतना फेरी से होगी।
यह फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से शुरू होकर ठाकुर द्वार मंदिर रोड, माजरी मोहल्ला, सिटी पुलिस चौकी रोड, शिव मंदिर रोड, राज बुक डिपो चौक, श्री गुरु रविदास नगर से होती हुई पुरानी सब्जी मंडी पहुंचेगी। इसी दिन रात सात से 10 बजे तक कवि दरबार का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुलवंत सिंह रफीक, कर्मजीत सिंह नूह, गुरचरण सिंह, रशपाल सिंह और नूरदीप सिंह परवाना शिरकत करेंगे। कमेटी के महासचिव कुलवंत सिंह रफीक ने बताया कि 26 से 29 मई तक चलने वाले शाम के समागमों में प्रसिद्ध रागी और प्रचारक कीर्तन करेंगे।
प्रबंधक कमेटी के सचिव नरिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि इन समागमों में विभिन्न गुरुद्वारों की स्त्री सत्संग सभाएं भी भाग लेंगी, कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगी। संवाद