फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurdwara Chhathi Patshahi will be a model Gurughar, the holy lake will be cleaned after 57 years

Kurukshetra News: गुरुद्वारा छठी पातशाही होगा मॉडल गुरुघर, पवित्र सरोवर की 57 साल बाद होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara Chhathi Patshahi will be a model Gurughar, the holy lake will be cleaned after 57 years
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही का जल्द कायाकल्प होगा तो इसे प्रदेश का मॉडल गुरुद्वारा बनाया जाएगा, जहां सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यहां डिजिटल लाइब्रेरी होगी तो म्यूजियम भी स्थापित किया जाएगा। यही नहीं 29 मार्च को 57 साल बाद गुरुद्वारा परिसर में स्थित पवित्र सरोवर की भी सफाई की जाएगी, जिसके लिए प्रदेशभर की संगत कस्सी, तसला लेकर पहुंचेगी। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का यह सबसे अहम कदम माना जा रहा है। शुक्रवार को कमेटी की हुई पहली बैठक में गुरुद्वारे के कायाकल्प को लेकर मुहर लगाई गई तो वहीं इसी दौरान सरोवर की सफाई का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

हालांकि सिखों में हर गुरुघर के प्रति गहरी आस्था रही है, लेकिन धर्मनगरी में गुरुद्वारा छठी पातशाही की अपनी पहचान है। यह शुरू से ही सिखों की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। एसजीपीसी ने भी जहां इसी गुरुघर के साथ सिख मिशन में प्रदेश सब कार्यालय बनाया था तो सबसे अहम बैठकें इसी गुरुद्वारे में होती रही। यही नहीं इसी गुरुद्वारे से ही प्रदेश में अलग कमेटी का शंखनाद भी इसी गुरुद्वारे से हुआ था। यहीं से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने गुरुघरों की कमान संभालनी शुरू की थी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा छठी पातशाही व पवित्र सरोवर में स्नान की है मान्यता
बताया जाता है कि धर्मनगरी में 6वीं पातशाही गुरु हरगोविंद साहिब पधारे थे। उसी समय से ही यह स्थान सिखों की आस्था का केंद्र बन गया था। समय के साथ गुरुघर विकसित किया जाता रहा और आज भी यह गुरुघर सिखों की गहन आस्था का केंद्र है। अब एचएसजीपीसी इसी गुरुघर को मॉडल गुरुघर का रूप देगी। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। यहां सेवादारों से लेकर संगत को भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी। इसी परिसर में स्थित करीब 100 बाई 100 फुट की लंबाई व चौड़ाई और करीब 15 फुट गहरे पवित्र सरोवर में स्नान की भी बड़ी मान्यता है। सुकनी अमावस्या को यहां श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है। एचएसजीपीसी के प्रधान महंत करमजीत सिंह का मानना है कि वर्ष 1966 के बाद आज तक इस सरोवर की सफाई नहीं की जा सकी, जो इसकी सबसे बड़ी अनदेखी का प्रमाण है, लेकिन अब कमेटी ने 29 मार्च को इसकी सफाई का बीड़ा उठाया है। प्रदेश भर से संगत कस्सी, तसला व वाहन लेकर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं पर एचएसजीपीसी का हेड ऑफिस
बता दें कि गुरुद्वारा छठी पातशाही के साथ ही श्री गुरु रामदास सरां में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने अपना हेड ऑफिस बनाया है। इसे भी पूरी तरह से नया लुक दिया जा रहा है। यहीं से पूरे प्रदेश के गुरुघरों व अन्य सिख संस्थानों की गतिविधियां चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed