फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gulzari Lal Nanda was the architect of present-day Kurukshetra: Dr. Mishra

वर्तमान कुरुक्षेत्र के वास्तुकार थे गुलजारी लाल नंदा : डॉ. मिश्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gulzari Lal Nanda was the architect of present-day Kurukshetra: Dr. Mishra
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि शिक्षा मंदिर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा श्रद्वांजल
कुरुक्षेत्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर की ओर से सदाचार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा एक महान राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारत की राजनीति को बहुत निकट से देखा था। उन्होंने देश के बुरे दौर में देश की कमान अपने हाथों में लेकर देश को बिखरने नहीं दिया था। गुलजारी लाल नंदा की स्मृति में मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों के मध्य संभाषण आयोजित किया। विद्यार्थियों ने नंदा जी के जीवन, कार्य और उनके सदाचार के प्रति दृष्टिकोण पर बहुत प्रभावी तरीके से संभाषण प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ संभाषण के लिए नकुल, कार्तिक, जीत, शिवा, अरमान, हनी और प्रिंस को पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed