{"_id":"6afa1f39de55fd1628045175","slug":"guest-teachers-enraged-by-the-detention-of-their-leaders-lay-siege-to-the-sp-office-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164111-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेताओं को हिरासत में लेने पर भड़के अतिथि अध्यापक, एसपी कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेताओं को हिरासत में लेने पर भड़के अतिथि अध्यापक, एसपी कार्यालय घेरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस हिरासत में लिए गए शिक्षक नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को अतिथि अध्यापकों और अन्य कर्मचारी संगठनों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिला सचिवालय परिसर में आयोजित
मॉक विधानसभा की कार्यवाही संपन्न होने के बाद गुस्साए अध्यापकों ने एसपी कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर कड़ा रोष जताया।
प्रदर्शनकारी अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रभु सिंह की रिहाई की मांग कर रहे थे। अध्यापकों का आरोप था कि पुलिस ने कई अन्य अतिथि अध्यापकों को कुरुक्षेत्र पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। धरने को अध्यापक नेता पूनम रानी, मुकेश रानी, करनैल सिंह और सुदेश कुमारी सहित अन्य संगठन नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ धरना शाम पांच बजे उस समय समाप्त हुआ, जब दोनों शिक्षक नेताओं को हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद दोनों नेता भी मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत शिक्षकों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया। उधर, अतिथि अध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री आवास के घेराव की भी योजना थी। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे।