{"_id":"5d29e8d48ebc3e6ccf6534fd","slug":"gt-road-accidenet-kurukshetra-news-rtk504455532","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही बस डिवाइडर से भिड़ी, दो यात्रियों की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही बस डिवाइडर से भिड़ी, दो यात्रियों की मौत, 17 घायल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र ः बस हादसे में घायल दिल्ली निवासी अनमोल गुप्ता व उसके परिजन अस्पताल में। अमर उजाला
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही वोल्वो बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने से शनिवार तड़के तीन बजे जीटीरोड पर इस्सरगढ़ के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद तुरंत बस धू धू कर जल उठी। खिड़कियों को तोड़कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान एक दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 17 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
दिल्ली से यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट वोल्वो बस शुक्रवार की रात 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली के अजमेरी गेट से जम्मू कश्मीर के लिए निकली। बस शनिवार तड़के 3:30 बजे जीटी रोड पर इस्सरगढ़ के नजदीक पहुंची। बस में सारे यात्री गहरी नींद थे। इस दौरान अचानक बस डिवाइडर से जा भिड़ी। डिवाइडर से भिड़ंत के समय बस की स्पीड काफी थी। जिसकी वजह से डिवाइडर से भिड़ते ही बस में आग लग गई और बस धू धू कर जलने लगी।
हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। वहीं, जीटी रोड पर वोल्वो को जलते देख लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला और घटना की सूचना आला अधिकारियों की दी। बचाव कार्य के दौरान सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान बस में फंसी दिल्ली के करोल बाग की गीता देवी (75) व पंजाब अमृतसर के जसपाल नगर निवासी हरदीप सिंह (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के शव और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल 17 यात्रियों के भर्ती किया गया। इसके अलावा दिल्ली के शालीमार बाग निवासी कुसुम गुप्ता, अमृतसर तफरी निवासी गुरमोर कौर, छबरी बाजार निवासी तनिश, डायमंड कॉलोनी निवासी अनुराधा को गंभीर स्थिति के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पुलिस अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के ब्यान दर्ज कर रही है। प्राथमिक जांच में घटना के कारण ड्राईवर को नींद की झपकी आना सामने आया है। जल्द ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।