फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ground water level improved by 10 feet in Mangoli Jatan

Kurukshetra News: मंगोली जाटान में 10 फीट तक सुधरा भूजल स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ground water level improved by 10 feet in Mangoli Jatan
कुरुक्षेत्र। गांव मंगोली जाटान गांव में सरस्वती नदी का निरीक्षण करते  सरस्वती हेरिटेज विकास बोर - फोटो : संगठन
लाडवा। मुख्यमंत्री के गांव मंगोली जाटान में सरस्वती नदी के आसपास भूजल स्तर 10 फीट तक ऊपर आया है। इससे किसानों का बहुत अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन

सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने दावा किया कि सरस्वती नदी ने किसानों के खेतों के जलभराव को कम करने में भी मदद की है। उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच रविवार को मंगोली जाटान गांव में सरस्वती नदी पर किसानों से बातचीत कर रहे थे। यहां पर पाइप डलवाकर पुलिया बनाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच का आभार व्यक्त किया।
धूमन सिंह ने कहा कि मंगोली जाटान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गांव है। यहां से निकलने वाली सरस्वती नदी के क्षेत्र में तीन से चार महीने पानी रखने का लक्ष्य रखा हुआ था। पिछले तीन साल से इस सरस्वती नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इस लक्ष्य के पूरा होने से भूजल स्तर पर 10 फीट का लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार पहाड़ी क्षेत्र से पानी आने के कारण सरस्वती और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रही। अब पानी सामान्य हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चला हुआ है, जो बरसाती सीजन के चलते कुछ समय से बंद था। इस कार्य को दोबारा से शुरू करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने उनकी समस्याओं को सुना है। यहां पर सरस्वती की खुदाई करवाई जानी चाहिए ताकि ज्यादा पानी ठहर सके। सरस्वती नदी में पानी होने के कारण भूजल स्तर में सुधार हुआ है।

कुरुक्षेत्र। गांव मंगोली जाटान गांव में सरस्वती नदी का निरीक्षण करते  सरस्वती हेरिटेज विकास बोर

कुरुक्षेत्र। गांव मंगोली जाटान गांव में सरस्वती नदी का निरीक्षण करते  सरस्वती हेरिटेज विकास बोर- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed