फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grievance Redressal Committee meeting: Civic Minister showed strictness on the arbitrariness of officials

कष्ट निवारण समिति की बैठक : अधिकारियों की मनमानी पर निकाय मंत्री ने दिखाई सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Committee meeting: Civic Minister showed strictness on the arbitrariness of officials
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में  कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता क
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बुधवार को हुई बैठक को लेकर अधिकारियों की मनमानी फिर सामने आई। जहां तीन अधिकारी गैर हाजिर रहे तो वहीं कई अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं व शिकायतों पर गंभीरता न दिखाने के भी आरोप लगे। यहां तक कि विधायक सुभाष सुधा ने भी इंतकाल कार्य में सरेआम लापरवाही बरते जाने के आरोप लगाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता अधिकारियों की इस मनमानी पर बेहद सख्त दिखे और उन्होंने गैर हाजिर रहे अधिकारियों को नोटिस जारी करने व उनकी एसीआर में भी टिप्पणी दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर हो, सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने गांव छपरा-छपरी में छात्राओं की समस्या का समाधान करते हुए रोडवेज विभाग के जीएम को तुरंत प्रभाव से स्कूल आने-जाने के लिए बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को मार्क करके संबंधित विभाग के एचओडी के पास भेजा जाता है, संबंधित एचओडी इस शिकायत पर गंभीरता से काम करना सुनिश्चित करें, अगर कहीं भी लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने सिरसमा गांव निवासी किरण गुप्ता की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस प्रशासन का पक्ष जाना। इस मामले में अभी एफएसएल की रिपोर्ट आनी शेष है। इसलिए इस मामले पर अगली बैठक में समाधान करने का आश्वासन प्रार्थी को दिया है। शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के महासचिव रामकुमार द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शुगर मिल में नियुक्तियां देने के मामले को कैबिनेट मंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जांच एडीसी को करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


... साहब, ठेके के बाहर पुलिस तैनात रहेगी तो कौन शराब खरीदेगा
बैठक में जब गांव छपरा-छपरी के सरपंच ने शिकायत की कि शराब का ठेका हटाया जाए, इससे माहौल खराब होता है और नशेड़ियों के हुड़दंग के चलते महिलाओं व छात्राओं का निकलना दूभर हो जाता है। इस पर उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने बताया कि ठेका नियमानुसार ही है तो वहीं ठेकेदार ने भी सफाई दी कि नियमों का पालन करके ही ठेका खोला गया है। इस पर मंत्री ने सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे में ठेके के पास पुलिस की गश्त लगाई जाए। इस पर ठेकेदार ने कहा कि पुलिस तैनात रही तो शराब खरीदने कौन आएगा जबकि वे करोड़ों रुपये राजस्व सरकार को जमा करवा रहे हैं। इस पर मंत्री ने फिर सख्ती पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि ठेके के पास गश्त लगाई जाए और जो भी हुड़दंग करें, उस पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्हें शराब बिक्री की नहीं लोगों की सुविधा की ज्यादा चिंता है।




विधायक ने खोली पोल, 200 रजिस्ट्रियां, लेकिन इंतकाल दो से तीन

विधायक सुभाष सुधा ने मनमानी की पोल खोलते हुए कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए शिविर लगाए गए, जिनमें 200 लोगों ने रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन तहसीलदार ने दो से तीन के ही इंतकाल किए जबकि लोग चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे रही नीयत को लेकर भी इशारा किया। इस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।




12 शिकायतों का किया समाधान
निकाय मंत्री ने नए साल की पहली बैठक में 15 में से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान किया है। इनमें कुछ पुरानी तो कुछ नई शिकायतें भी शामिल रही। उधर, उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए कि ठंड व भूख से कोई त्रस्त न रहे, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed