फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Greenfield defeated Shamli-11 by 28 runs

Kurukshetra News: ग्रीनफील्ड ने शामली-11 को 28 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Greenfield defeated Shamli-11 by 28 runs
कुरुक्षेत्र। विक्ट्री फील्ड में बुधवार को खेले गए पावरप्ले एरिया क्रिकेट कप अंडर-19 के लीग मुकाबले में श्री ग्रीनफील्ड क्रिकेट टीम ने शामली-11 को 28 रन से हराया। ग्रीनफील्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में शामली-11 की टीम निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


ग्रीनफील्ड की ओर से अक्षत सिंह ने 17 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। आकाश ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाकर 33 रन की पारी खेली। गुरशरण गिल ने 10 गेंदों में 16 रन और डीए ने 11 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली-11 की ओर से मनकू ने 28 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। नमन तरार ने 16 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की सहायता से 30 रन जोड़े, जबकि अंकित ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। इसके बावजूद टीम 109 रन तक ही पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनफील्ड की गेंदबाजी में जीआर ने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। सक्षम ने दो विकेट लिए, जबकि शिवम दलाल ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed