फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grand procession of Lord Vaman to be held on the 23rd.

Kurukshetra News: वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 23 को

Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Grand procession of Lord Vaman to be held on the 23rd.
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीथोद्धार सभा की ओर से केडीबी और शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से इस वर्ष 23 सितंबर को वामन द्वादशी मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तथा महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में शोभायात्रा सायं 3 बजे दुखभंजन महादेव मंदिर से शुरू होगी। ये जानकारी मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने दी। इससे पूर्व प्रधान यशेंद्र शर्मा ने रेणुका सदन में सभा के कॉलेजियम सदस्यों की बैठक ली और तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा रेलवे रोड, गीता स्कूल, आर्य समाज मार्केट, अंबेडकर चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चा घेर, आहलूवालिया चौक और गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से होते हुई सायं 5 बजे सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी। यहां पर ठाकुर जी को नौका विहार कराया जाएगा। इसके बाद तीर्थ आरती की जाएगी। जयनारायण शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का नगर में फूल बरसाकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed