{"_id":"571d1fc24f1c1bf9288b5614","slug":"gramodya-pm-modi-tv-massage-kurukshetra-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के संदेश ने ग्रामीणों में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के संदेश ने ग्रामीणों में भरा जोश
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायती राज दिवस के पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीविजन पर मन की बात से ग्रामीणों में जोश भर दिया। ज्योतिसर, ठोल, अमीन, बाबैन सहित अधिकतर गांवों में मोदी का संदेश सुनने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सामूहिक व्यवस्था की गई और ग्रामसभाओं का भी आयोजन किया गया। पीएम ने अपने संदेश में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आम ग्रामीणों को भी गांव के विकास का पाठ पढ़ाया। लोग मोदी का संदेश समाप्त होने तक टीवी से चिपके रहे।
अमीन गांव में मोदी के संदेश को सुनने के लिए गांव की चौपाल में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वहां टेलीविजन की व्यवस्था से लेकर ग्रामीणों के लिए अन्य सुविधाएं भी जुटाई गईं। सरपंच पुनर्वशु की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर शरीक हुए।
विज्ञापन
मोदी की बात सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि मोदी के नुस्खे से गांव का ही विकास नहीं होगा बल्कि देश का भी विकास होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत बजाज, मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, राजकुमार सैनी, मुकेश वर्मा, अमित रोहिला, जयपाल मिर्जापुर, दलीप सिंह, सुबे ङ्क्षसह, राजीव, पृथ्वी सिंह, संजीव कुमार, अशोक कुमार, जसवीर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
एक-एक बाद भले की कही सै भाई
गांव अमीन निवासी लगभग 80 वर्षीय दलीप सिंह ने कहा, मोदी ने एक-एक बाद भले की कही सै भाई, लेकिन लोग समझ तभी तो फायदा। 75 वर्षीय ग्रामीण मामन राम कहते हैं कि मोदी की सोच पर काम करते हुए सभी योजनाएं लागू हों तो गांव में स्वर्ग दिखाई देगा। नसीब सिंह कहते हैं कि पंचायत के साथ पूरा गांव विकास के लिए खड़ा हो तो विकास को कोई रोक नहीं सकता।
नहीं आई महिला पंच
गांव अमीन में हालांकि मोदी का संदेश सुनने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी लेकिन एक भी महिला जनप्रतिनिधि नहीं पहुंची। सरपंच के अनुसार पंचायत में सात पंच महिलाएं हैं, लेकिन वह क्यों नहीं आ र्पाइं, इस पर वह चुप्पी साध गईं।
कहीं विभाग की अनदेखी तो कहीं बिजली बनी बैरन
जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों पंचायत विभाग की लापरवाही मोदी के मन की बात पर भारी पड़ी। विभाग मुख्य रूप से चार गांवों तक ही सिमट कर रह गए जबकि दर्जनों गांवों की पंचायतों को ऐसी व्यवस्था किए जाने का संदेश तक नहीं दिया गया। कई जगह व्यवस्था नहीं की जा सकीं तो कई जगह सरपंचों ने अपने विवेक से सभाएं बुलाई। कई गांवों में बिजली के झटके परेशान करते रहे और संदेश सुनने में बाधाएं भी आती रही।
...
विधायक सुधा देंगे ज्योतिसर को एक करोड़
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ग्रामसभाएं ग्रामीणों को शहर की तर्ज पर सुविधाएं दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी। ग्रामसभा में गांव के करीब 80 प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। वह गांव ज्योतिसर में ग्राम उदय भारत उदय योजना के तहत पंचायत घर में विशेष ग्राम सभा में बोल रहे थे। इससे पहले सुभाष सुधा, उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा, सरपंच वीना देवी सहित पंचों, अधिकारियों व ग्रामीणों ने टीवी पर मोदी का संदेश सुना।
विधायक ने इस गांव के विकास के लिए अतिरिक्त एक करोड़ रुपये अनुदान राशि, गांव की मुख्य गलियों में सोलर लाइट्स लगाने के लिए फंड देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर गांव को विश्व मानचित्र पर चमकाने के लिए गोद लिया गया है। केंद्र सरकार इस साल गांव में 50 करोड़ रुपये से महाभारत थीम को स्थापित करने जा रही है। ग्राम सभा का संचालन डीडीपीओ कपिल शर्मा ने किया।
बीपीएल को प्लाटों का कब्जा देने के दिए आदेश
विधायक व उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकतर शिकायतें बीपीएल कोटे के प्लाटों व राशन कार्डों और बिजली विभाग से संबधित थी। विधायक ने खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक को सोमवार के दिन ग्राम सचिव कार्यालय में बैठकर लोगों की राशन कार्डों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने व राशन वितरण प्रणाली की जांच करने का आदेश दिए।
डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान करने के आदेश दिए।
बेदी ने ठोल में रखी विकास कार्यों की आधारशिला
ईस्माइलाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश को ताकतवर बनाने के लिए गांवों को ताकतवर बनाना होगा। इसके लिए गांव की बेटियों, बेटों को शिक्षित करना होगा। वे गांव ठोल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विशेष ग्राम सभा में बोल रहे थे।
राज्यमंत्री ने गांव ठोल में 1.66 लाख की लागत से मस्जिद वाली गली, 5.70 लाख की लागत से फिरनी, 3.50 लाख की लागत से हरिजन चौपाल का उद्घाटन और 10 लाख की लागत से बनने वाली ठोल से बाबरपुर वाली सड़क और लाखों की लागत से बनने वाली पाल सभा वाली गली का शिलान्यास किया।
उन्होंने दो तालाबों को पक्का करने, प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करने, बस स्टैंड, स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने समेत तमाम मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ दो एलईडी स्क्रीन पर मोदी का संदेश भी सुना। सरपंच निर्मल सिंह, पंचायत समिति के चेयरमैन गोपाल राणा, जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी, धर्मेंद्र सिंह, राहुल राणा, दल सिंह राणा, विक्रम अटवाण आदि मौजूद थे।
गांव के विकास पर ही देश का विकास आधारित : पवन सैनी
बाबैन। यहां आयोजित ग्रामसभा में हलका विधायक डॉ. पवन सैनी के साथ लोगों ने टीवी पर पीएम मोदी का संदेश सुना। विधायक ने कहा कि देश के पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल ने ग्राम सभाओं को मूर्त रूप देने का फैसला किया। जब गांव का किसान खुश होगा तो भारत दुनिया के अग्रिम देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पानी के संकट को देखते हुए इस्राइल जैसे देशों से सीख लेकर पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाडवा में प्रतिदिन 50 हजार लीटर पानी बचाने के लिए यूरिनल लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर बाबैन सरपंच विश्वजीत बिंदल, धर्मबीर डागर, चंद्रभान गुप्ता, सुरेश कुमार, वेदपाल बुहावी, नैब सिंह पटाकमाजरा, सरपंच सुभाष कसीथल, डिंपल सैनी, विकास शर्मा जालखेड़ी, पंच बाबैन जगदीश दुआ, मनोज कुमार तथा गुरनाम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सबके सहयोग से होगा गांव का विकास: हरविंद्र कौर
बाबैन। मंगौली रांगड़ान में ग्राम सभा के दौरान दी सरपंच हरविंद्र कौर ने कहा कि सबके सहयोग से ही गांव का विकास हो सकेगा। उन्होंने साफ-सफाई में सभी से सहयोग की अपील की। सभा के दौरान गांव में पीने का साफ पानी, हर घर में शौचालय, टूटी हुई गलियों को पक्का कराने बारे भी चर्चा की गई। ग्राम सचिव ईशरपाल, कृषि विभाग डा. अमी लाल, पेंशन विभाग से संदीप कुमार, मेजर सिंह, अमरनाथ, पुन्ना राम, गुरबाज सिंह, रामरखा, रामकरण, ओमप्रकाश, प्रदीप, तेजबीर सिंह, बलदेव सिंह, सुरेश कुमार, जय राम, काला राम, सतीस व संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विधायक आज लेंगे संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को शाम चार बजे लघु सचिवालय के सभागार में शहर के चौकों को छोटा करने के मामले में राय लेने के लिए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इससे पहले तीन बजे केडीबी कार्यालय के सभागार में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की परियोजनाओं पर पत्रकार वार्ता करेंगे। उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने यह जानकारी दी।