फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grabbed lakhs of rupees by luring profit

Kurukshetra News: मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Grabbed lakhs of rupees by luring profit
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने टेलीग्राम टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति के साथ 13.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना में दर्ज शिकायत में करुण निवासी शाहाबाद ने बताया कि एक जून को उसके मोबाइल पर आरुषि नाम की महिला की कॉल आई। उसने बताया कि वे बैंक का एक प्रोजेक्ट कर रहे हैं, जिसमें काम करके अच्छा रुपया कमाया जा सकता है। उसकी सहमति के बाद उस महिला ने उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया और एक लिंक भेज दिया। इस लिंक के ग्रुप में जुड़ते ही उसे टास्क दिया गया। फिर अन्य महिला अनुष्का ने उसे लिंक भेजकर दूसरे ग्रुप में जोड़ दिया और बताया कि मोहित शर्मा आपका टास्क मैनेजर है। मोहित ने उसे एक अन्य ग्रुप से जोड़ दिया। उसने उससे अलग-अलग तारीख को 13.60 लाख रुपये बैंक खाते में डलवा दिए। उसने अपने रुपये निकलवाने की कोशिश की तो मोहित शर्मा ने उससे 11.80 लाख रुपये और जमा करवाने की मांग रख दी। साथ ही धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed