फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grab 3.78 lakh in the name of sending to Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 3.78 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Grab 3.78 lakh in the name of sending to Australia
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 3.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रकम लेने के बाद आरोपियों ने दंपति को ऑस्ट्रेलिया भेजने की बजाय जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में अशोक यादव निवासी ज्योतिसर ने बताया कि आरोपी प्रतीक और रजत ने उसे और उसकी पत्नी को 22 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने फाइल लगाने के लिए 50 हजार रुपये 14 अगस्त को ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी की मांग पर 20 हजार रुपये ऑनलाइन देने के साथ पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दिए थे। उसके बाद आरोपी लगातार उससे रुपये की मांग करते रहे। इसलिए उसने सात अगस्त को 15 हजार, 16 अगस्त को एक लाख व 90 हजार रुपये, चार सितंबर को 23 हजार रुपये ऑनलाइन डाले थे। कुल 3.78 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने फ्लाइट के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे। छह सितंबर को वह लोग ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए आरोपियों के साथ निकले तो आरोपी दूसरी गाड़ी में आने की बात कहकर धोखा देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed