फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Governor and Chancellor Prof. Vice-Chancellor pays courtesy call on Asim Ghosh

Kurukshetra News: राज्यपाल व कुलाधिपति प्रो. असीम घोष से कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Governor and Chancellor Prof. Vice-Chancellor pays courtesy call on Asim Ghosh
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल व कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट करते  कुलपति प्रो. सोम
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रदेश के राज्यपाल व विवि कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अपनी हाल ही में संपन्न जापान यात्रा के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जापान में टोक्यो विश्वविद्यालय, ओसाका विश्वविद्यालय, क्योटो विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्थित हैं और भविष्य में शिक्षा व शोध के क्षेत्र में आपसी सहयोग और शैक्षणिक आदान-प्रदान की व्यापक संभावनाएं हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आगामी 1 से 2 महीनों में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह और संभावित मुख्य अतिथि के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध व अनुसंधान, विज्ञान, खेल सहित सांस्कृतिक क्षेत्रों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि उनका मार्गदर्शन विश्वविद्यालय को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को और अधिक उत्कृष्ट बनाने की दिशा में सतत प्रयास करने का आह्वान भी किया।

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल व कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट करते  कुलपति प्रो. सोम

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल व कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट करते  कुलपति प्रो. सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed