फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Governor Acharya Devvrat honored the students

Kurukshetra News: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छात्रों को किया सम्मानित

Sun, 01 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Governor Acharya Devvrat honored the students
कुरुक्षेत्र। चेक प्रदान कर छात्र को प्रोत्साहित करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत व अन्य सदस्य। स्वय
कुरुक्षेत्र।गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों को सही कॅरिअर दिशा देने और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के लिए चयनित छात्रों के सम्मान में एक प्रेरणादायी कॅरियअर मार्गदर्शन बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन नौ मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से हुआ, जिन्हें सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा एनडीए के लिए अनुशंसित किया गया है। मुख्यातिथि महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल संरक्षक आचार्य देवव्रत रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने चयनित विद्यार्थियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं देशसेवा के भाव के साथ भविष्य में उत्कृष्ट अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाएं केवल एक कॅरिअर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का मार्ग हैं। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और गुरुकुल के अनुशासित वातावरण, मूल्य-आधारित शिक्षा एवं निरंतर मार्गदर्शन को अपने बच्चों की सफलता का प्रमुख आधार बताया। आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में विद्यार्थियों का पालन-पोषण मां के गर्भ में शिशु की तरह सुरक्षा, स्नेह और संस्कारों के साथ किया जाता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने प्राकृतिक और पौष्टिक आहार को स्वास्थ्य व मानसिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। विद्यार्थियों को वाणिज्य और विज्ञान संकायों से संबंधित कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्हें विभिन्न शैक्षणिक विकल्पों, व्यावसायिक अवसरों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही एनडीए, आईआईटी, नीट और कॉमर्स जैसे विभिन्न स्ट्रीम्स में पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि छात्र सूचित और सही कॅरिअर निर्णय ले सकें। गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों, विशेष रूप से एनडीए चयन, पर प्रकाश डालते हुए आगामी सत्र की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण तैयारियों की जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र। चेक प्रदान कर छात्र को प्रोत्साहित करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत व अन्य सदस्य। स्वय

कुरुक्षेत्र। चेक प्रदान कर छात्र को प्रोत्साहित करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत व अन्य सदस्य। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed