{"_id":"6265af186ddacc188250c268","slug":"government-should-solve-the-problems-of-stamp-sellers-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1060045193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप विक्रेताओं की समस्याओं का निवारण करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप विक्रेताओं की समस्याओं का निवारण करे सरकार
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते प्रधान सुभाषचंद्र शर्मा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा स्टांप वेंडर एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को यूथ हॉस्टल पिपली के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा नरवाना ने शिरकत की। इसके अलावा करनाल, हिसार, पानीपत, सिरसा, जींद, भिवानी, बहादुरगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल के भी कई स्टांप विक्रेताओं ने भाग लिया।
इस दौरान प्रदेश के स्टांप विक्रेताओं की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई और उनके निवारण के लिए प्रदेश सरकार को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा नरवाना ने कहा कि प्रदेश सरकार को स्टांप विक्रेताओं की समस्याओं का निवारण जल्द करना चाहिए।
प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ई-स्टैंपिंग ऑनलाइन प्रणाली शुरू होने से स्टांप विक्रेताओं को परेशानी हो रही है। अब स्टांप काटने का कार्य स्टांप विक्रेता के अलावा ऑनलाइन कार्य करने वाले टाइपिस्ट, सीएससी सेंटर संचालक, वसीका नवीस व अन्य बाहरी लोग भी धड़ल्ले से कर रहे हैं। उनके पास से जारी किए गए स्टांप पेपर का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन
बैठक में स्टांप विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपने का निर्णय भी लिया है। उन्होंने मांग की कि स्टांप विक्रेताओं की सेल लिमिट दस हजार से अधिक की जाए। बैठक में उप-प्रदेशाध्यक्ष सतीश चुघ, प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह नैन, मनजीत, जगदीश कुमार, सतीश कुमार, अशोक, प्रमोद, जितेंद्र, नसीब सिंह, कृष्ण लाल व सूबे सिंह मौजूद रहे।