फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government School Mangoli Jatan stood first in group dance

Kurukshetra News: ग्रुप डांस में राजकीय विद्यालय मंगोली जाटान रहा प्रथम

Fri, 12 Sep 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 12 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Government School Mangoli Jatan stood first in group dance
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट मे - फोटो : विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। उत्सव के पहले वर्ग में कक्षा पांच से आठ और दूसरे वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दोनों ही वर्गों में रागिनी गायन, एकल लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य और स्किट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
नृत्य प्रतियोगिता में सुप्रिया शर्मा पहले, नीरू दूसरे व अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। रागिनी गायन में सोहन लाल ने पहला, अनीता रानी ने दूसरा व कपिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्किट प्रतियोगिता में दीपक शर्मा ने पहला, रीटा ढींढसा ने दूसरा व शिव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक बाबैन प्रथम व राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान प्रथम व राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने जीवन में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभाग की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदान किए जा रहे अवसरों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और निर्धारित राशि बैंक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नोडल के रूप में पहुंचे सतबीर कौशिक ने कहा कि प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed