फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government made the state number one in unemployment, corruption: Hooda, Kurukshetra

सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में बनाया नंबर वन : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Government made the state number one in unemployment, corruption: Hooda, Kurukshetra
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मौजूद पूर्व मंत्री एवं व - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे और प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाए। हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, भाईचारे, खेलकूद, किसानों के सम्मान, खुशहाली और विकास में हरियाणा नंबर वन था, लेकिन भाजपा-जजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, किसानों पर अत्याचार, कुशासन, कंगाली और प्रदूषण में नंबर वन बना दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सर्किट हाउस में पत्रकारों को बताया कि कुरुक्षेत्र में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कोरोना गाइडलाइन और जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद पहले रविवार को कुरुक्षेत्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने खुद डाडम में जाकर देखा कि किस तरह वहां पर पहाड़ों की खुदाई की गई है। वहां पर बेखौफ तरीके से अवैध खनन और अवैध ट्रकों की आवाजाही जारी है। इसकी वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। दोषियों पर 302 का मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। बड़े-बड़े घोटालों के बावजूद सरकार जांच के नाम पर सिर्फ कमेटी-कमेटी खेल रही है। इससे पहले शराब, रजिस्ट्री, धान और भर्ती समेत दर्जनभर घोटालों में सरकार ने कमेटी तो बना दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर वहीं ढाक के तीन पात वाला नतीजा ही रहा। किसी भी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खनन से लेकर भर्ती घोटाले तक की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जानी चाहिए, तभी दोषियों को सजा मिल पाएगी। अगर सरकार दावा करती है कि वह घोटालों में दोषी नहीं है तो फिर उसे उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच से संकोच क्यों है। किसानों के मुद्दों पर हुड्डा ने कहा कि सरकार का सारा जोर सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट पर रहता है। पिछले कई सीजन से किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। बार-बार विपक्ष की तरफ से किसानों के लिए मुआवजे की मांग की गई, लेकिन अब तक सरकार ने पिछले सीजन में हुए नुकसान की भरपाई तक नहीं की।

उन्होंने कहा कि साढ़े पांच लाख एकड़ जमीन के लिए किसानों ने सरकार से मुआवजे की अपील की, लेकिन वह सिर्फ इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री एचएस चट्ठा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयप्रकाश, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सतबीर शर्मा, अशोक शर्मा पहलवान व सुशील मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के बाद हुड्डा ने विधायक कश्यप के निवास पर जाकर उनके पुत्र राजेश की मृत्यु पर संवेदना प्रकट की। इसी के साथ-साथ हुड्डा वेद प्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए उनके निवास स्थान सपड़ा कॉलोनी भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed