{"_id":"65b19496ee8e2c77d70c2e15","slug":"government-gifted-two-projects-worth-rs-17-crore-20-lakh-to-the-citizens-of-pehowa-sandeep-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-12685-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा के नागरिकों को सरकार ने दी 17 करोड़ 20 लाख की दो परियोजनाओं की सौगात : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा के नागरिकों को सरकार ने दी 17 करोड़ 20 लाख की दो परियोजनाओं की सौगात : संदीप
विज्ञापन
पिहोवा। परियोजना का शिलान्यास करते राज्य मंत्री संदीप सिंह। विज्ञप्ति
पिहोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आमजन के विकास हेतु हर कार्य की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया गया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। ये विचार राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने व्यक्त किए।
राज्यमंत्री ने बुधवार को पिहोवा विश्राम गृह में उपमंडल प्रशासन की तरफ से आयोजित दो परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री संदीप सिंह व मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने नरवाना ब्रांच नहर पर आरडी नंबर 257000 और एसवाईएल कैनाल पर किलोमीटर 29.332 पर सिंगल स्पेन पुल, जिस पर सिंचाई विभाग की तरफ से आठ करोड़ 82 लाख रुपए का बजट खर्च और नरवाना ब्रांच नहर पर आरडी नंबर 241000 और एसवाईएल कैनाल पर किलोमीटर 24.455 पर सिंगल स्टील स्पेन का पुल, जिस पर सिंचाई विभाग की तरफ से आठ करोड़ 38 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा का शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार से ऑनलाइन प्रणाली से हिसार में 784 करोड़ की 10 परियोजनाओं सहित प्रदेश की 2024 करोड़ की लागत की 153 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष कुछ गांववासियों ने नरवाना ब्रांच पुल से आवागमन से संबंधित कुछ समस्याएं रखीं थीं, जिनके निपटान हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उनकी मांगों को स्वीकारा गया था। आज उस समस्या के निदान हेतु प्रक्रिया के तहत नरवाना ब्रांच के पुल के नवनिर्माण का उद्घाटन किया गया है, जिससे संबंधित गांववासियों की परेशानी समाप्त होगी। लुखी माइनर की क्षमता को बढ़ाने की लोगों की लंबे समय से चल रही मांग को मद्देनजर रखते हुए लुखी माइनर को अपग्रेड करने का भी शुभारंभ किया। इससे आसपास के गांवों को सिंचाई हेतु भारी मात्रा में पानी मिल सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, एसडीएम सोनू राम, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुरविंद्र सिंह दियोल, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, पार्षद, नगर पालिका उप-प्रधान सुरेंद्र ढींगरा, नगर पालिका सचिव मोहन लाल सहित विभिन्न गांवों के सरपंच उपस्थित थे।