फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government formed by stealing votes from EVM, public will give answer: Mehar Singh

ईवीएम से वोट चोरी कर बनी सरकार, जनता देगी जवाब : मेहर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government formed by stealing votes from EVM, public will give answer: Mehar Singh
कुरुक्षेत्र। मेहर सिंह।
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी जिला प्रधान मेहर सिंह रामगढ़ ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार बनी सरकार जनता के वोटों की चोरी का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को वोट देने के पक्ष में नहीं थी लेकिन ईवीएम मशीनों के जरिये वोटों की हेराफेरी कर भाजपा ने सत्ता हासिल की। रामगढ़ ने कहा कि इसकी पुष्टि कई राज्यों में सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

रामगढ़ ने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किए गए वादे खोखले साबित हुए हैं और जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मेहर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग भी इस काम में उनकी मदद कर रहा है। रामगढ़ ने विपक्ष नेता राहुल गांधी ने जब ईवीएम के मुद्दे को उठाया, तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed