{"_id":"68e6bead7edba039e20d12f0","slug":"goods-kept-on-the-road-will-be-confiscated-the-city-administration-has-taken-strict-action-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143547-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सडक़ पर सामान रखा तो किया जाएगा जब्त, नगर प्रशासन ने की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सडक़ पर सामान रखा तो किया जाएगा जब्त, नगर प्रशासन ने की सख्ती
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिक्रमण न हो और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर परिषद ने सख्त रवैया अपना लिया है। परिषद की टीम की ओर से दुकानदारों को सचेत करने के साथ-साथ सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी जा रही है।
सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। कई दुकानदार अपना सामान बाहर सड़कोंं पर रख लेते हैं जिसके कारण वाहन चालकों व पैदल चलने के लिए रास्ता ही नहीं बचता। इससे बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में हादसे होने का भी डर बना रहता है क्योंकि कई बार वाहन चालक सड़क पर रखे सामान से टकरा जाता है और दो पहिया वाहन से गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए मेन बाजार, शास्त्री मार्किट, रेलवे रोड पिपली लाडवा रोड, अंबाला रोड व करनाल रोड पर दुकानदारों को अपना सामान तय जगह पर ही रखने के लिए समझाया गया।
इसके साथ ही रेहड़ी-फडी वालों को भी सड़कों से पीछे हटवाया गया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से कहा कि यदि किसी दुकानदार ने अपना सामान सड़क पर रखा तो इसे जब्त करने के साथ-साथ चालान भी किया जाएगा। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले से जारी है लेकिन अब त्योहार के सीजन को देखते हुए ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जो अपना सामान बाहर रखते हैं, क्योंकि कुछ एक दुकानदारों के कारण दूसरे दुकानदार भी अपना सामान सड़क पर रखने को मजबूर होते हैं। इस अवसर पर उनके साथ असिस्टेंट सुभाष चंद्र, सुपरवाइजर अनूप सिंह, राजन, राजेश व सफाई दरोगाओं की टीम मौजूद रही।