{"_id":"62002273979d93264a00f50a","slug":"goods-burnt-due-to-sudden-fire-in-a-closed-room-kurukshetra-kurukshetra-news-knl98178234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में अचानक आग लगने से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में अचानक आग लगने से सामान जला
विज्ञापन
घर में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। स्टेशन माजरी रोड पर कृष्णा मंदिर के पास घर के कमरे में रविवार सुबह अचानक से आग लग गई, जिस कारण घर के अंदर रखा सामान जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्लावासियों की मदद से कमरे के ऊपर रह रही बुजुर्ग महिला की जान बचाई गई है।
बताया गया कृष्णा मंदिर के पास रहने वाला मान सिंह घर के दरवाजे को बंद करके कहीं बाहर गया था। अचानक कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देखकर मोहल्लावासी एकत्रित हो गए। लोगों ने तत्काल कमरे का ताला तोड़ा। मोहल्लावासियों ने हिम्मत कर कमरे के अंदर रखा रसोई गैस सिलिंडर बाहर निकाल लिया और आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी।
लोगों का कहना है कि सिलिंडर आग की चपेट में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था और आबादी का क्षेत्र होने के कारण जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मोहल्लावासियों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।