{"_id":"610edfec8ebc3e7ba0256417","slug":"good-job-opportunities-in-the-field-of-geology-kurukshetra-news-knl79228760","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल खुलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 17 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अनुसंधान, शिक्षण, औद्योगिक भूवैज्ञानिक एजेंसियों, कृषि, वन सेवा, पर्यावरण, अंतरिक्ष, समुद्रीय प्रशासन संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने वाले विद्यार्थी एमएससी जियोलॉजी और एमटेक जियोलॉजी में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। केयू के जियोलॉजी विभाग द्वारा दो स्नातकोत्तर तो एक पीएचडी कोर्स चलाए जा रहे हैं। एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बारहवीं कक्षा के बाद ) 24 सीटों एवं एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी दो वर्षीय कोर्स की 30 सीटों के लिए 17 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। यह रुचिकर इसलिए भी है, क्योंकि जियोलॉजी की विदेशों में भी बहुत ज्यादा मांग है। विभाग से बहुत से विद्यार्थी विदेशों में नौकरी व उच्च शिक्षा के लिए चुने जाते रहे हैं। इसलिए विद्यार्थी जियोलॉजी को करियर के लिए चुनना पसंद कर रहे हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि जियोलॉजी विषय में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में रोजगार के अच्छे अवसर हैं। जियोलॉजी विभाग से उत्तीर्ण विद्यार्थी देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया, ऑयल एंड नेचुरल गैस कमीशन, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड, सतलुज जल विद्युत निगम, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, हरियाणा लोक सेवा संघ, कोल इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और अन्य कंपनियों में यहां के पूर्व विद्यार्थी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जियोलॉजी विभाग से कोरोना के समय में भी विद्यार्थियों का चयन बड़ी संस्थाओं में हुआ है। अध्यक्ष प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि हाल ही में विभाग के एक छात्र अभिनव पूनिया का चयन यूपीएससी द्वारा जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में भू-विज्ञानिक के पद पर हुआ है। अभिनव का चयन इसके अलावा एमटेक (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बारहवीं के बाद) व एमएससी के विद्यार्थियों का चयन सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में हुआ है। विभाग के छात्रों में पवन पाटीदार और सोहन चौधरी वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून, रजत धीमान एचएनबी घड़वाल विश्वविद्यालय व राहुल पंवार आईआईटी रूड़की में बतौर रिसर्च फेलो चुने गए हैं। कहा की जियोलॉजी विभाग में विद्यार्थियों को हर कक्षा में फील्ड टूर पर भेजा जाता है, जिससे विद्यार्थी यथार्थ प्रकृति में शिलाओं की संरचना एवं उनकी बनावट को किताबों में लिखी बातों से मिलान कर के सफल भूवैज्ञानिक बनें और अपने प्रदेश एवं देश की समस्याओं का समाधान कर के अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार जियोलॉजी विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 17 से शुरू हो रही है। ऑनलाइन एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दाखिला संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है।