Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gold jewellery of school teacher are missing

Kurukshetra News: अध्यापिका के बैग से सोने के आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
gold jewellery of school teacher are missing
कुरुक्षेत्र। शहर के निजी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका के हैंड बैग से उनके आभूषण चोरी हो गए हैं। अध्यापिका ने कुछ दिन पहले अपने बैग में आभूषण रखे थे व 10 दिन बाद जब उन्हें संभाला तो उन्हें आभूषण नहीं मिले। अपने स्तर पर स्कूल व घर पर जांच करने पर भी कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा आभूषणों का पता लगाने की गुहार की है। पुलिस को दी शिकायत में अध्यापिका ने बताया कि वह अपने मायके न्यू लक्ष्मण काॅलोनी से बैग में एक सोने की चूड़ी 20 ग्राम, एक सोने की चेन 20 ग्राम, सोने के टोप्स 15 ग्राम व चार अंगूठी 16 ग्राम लेकर स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह ससुराल चली गई थी। इसके बाद लगभग 10 दिन बाद उन्होंने अपना बैग संभाला तो आभूषण चोरी हुए मिले। शहर थाना थानेसर में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करनाल जिले के इंद्री निवासी सलामू और अशोक के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इन आरोपियों से 32 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। 25 सितंबर को सेल टीम को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर स्मैक लेकर उमरी होते हुए शहर की ओर आ रहे हैं। उमरी चौक पर नाकाबंदी कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना सदर थानेसर में नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



फैक्टरी से तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने एक फैक्टरी से तार चोरी के मामले में ठोल निवासी अमनदीप उर्फ अमन को गिरफ्तार कर 10 किलो 360 ग्राम चोरी किया हुआ तांबे का तार बरामद किया है। 25 सितंबर को थाना इस्माईलाबाद में फरीदाबाद निवासी गिरधारी शर्मा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह ठोल स्थित एक फैक्टरी में अकाउंटेंट है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर की रात को कर्मचारी अमनदीप ने फैक्टरी से 9-10 किलो तांबे का तार चुराकर दीवार के बाहर फेंककर ले गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर तार बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
543 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नीमवाला गांव निवासी गौरव उर्फ गुरी को 543 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को टीम को गुप्त सूचना मिली कि गौरव पंजाब से अफीम लाकर पिहोवा बस स्टैंड और अनाज मंडी क्षेत्र में बेचने वाला है। पिहोवा बस स्टैंड पर नाकाबंदी और तलाशी के दौरान गौरव से 543 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना शहर पिहोवा में नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संवाद
---------------
जेल से मोबाइल फोन बरामद मामले में एक और गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने जेल से मोबाइल फोन बरामद मामले में एक और आरोपी समानी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। 19 अगस्त को जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के नेतृत्व में कैदियों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान ब्लॉक नंबर चार के कमरा नंबर दो के बाथरूम से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि फोन कृष्ण कुमार निवासी दादुपुर जिला करनाल की ओर से उपयोग किया गया था। थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई। 25 अगस्त को कृष्ण कुमार, राजेश उर्फ भूरिया, विशाल उर्फ लाडी और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया था। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को टीम ने हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया।

----------




मंदिर में गया परिवार, संदूक का ताला तोड़ चुराए 1.5 लाख
कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर क्षेत्र के गांव अमरगढ़ मझाडा में एक घर से चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये की चोरी की है। उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने घर के मालिक मामराज की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में मामराज ने बताया कि वारदात के समय उनकी पुत्रवधू को छोड़कर घर के अन्य सदस्य किसी काम से घर से बाहर थे। उनकी पुत्रवधू कुसुम भी शाम साढ़े पांच बजे घर को ताला लगाकर मंदिर गई हुई थी। छह बजे वापस आई तो अंदर के कमरे का दरवाजा टूटा और संदूक से भी सामान बिखरा मिला। उसने तुरंत अपनी सास व ससुर को बुलाकर सारी बात बताई। जांच करने पर संदूक में रखे 1.5 लाख रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed