फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   GMS Samsapur first in Kho-Kho competition

Kurukshetra News: खो-खो प्रतियोगिता में जीएमएस समसपुर प्रथम

Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
GMS Samsapur first in Kho-Kho competition
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मास्टर सुभाष कलसाना ने शिरकत की। इस दौरान ताइक्वांडो और रेसलिंग के मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने खेलों की विजेता टीमों को सम्मानित किया । इस दौरान खो-खो के अंडर 14 आयु वर्ग में जीएमएस समसपुर प्रथम रहा तो जीएमएस अढोण दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर 17 में जीएसएसएस बहाली पहले स्थान पर तो जीएसएसएस उदारसी दूसरे स्थान पर रहा। योगा में अंडर 14 में पीएम जीएसएसएस बराना के खिलाड़ियों ने पहला व विज्डम वर्ल्ड के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान लिया। वहीं अंडर 17 वर्ग में विज्डम पहले व जीएमएस अढोन के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। कब्बडी के अंडर 14 आयु वर्ग में जीएमएस खिदरपुरा प्रथम व खेड़ी रामनगर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 में जीजीएसएसएस थानेसर की टीम पहले व कनीपला की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सतलुज स्कूल के प्रिंसिपल और रोटरी क्लब शाहाबाद के अध्यक्ष डॉ. आरएस घुम्मन ने विद्यार्थियों को निरंतर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। मुख्यातिथि सुभाष कलसाना ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ये शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम हैं। उन्होंने सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन और सुविधाएं दे रही है। कार्यक्रम में मंच संचालन डीपीई कंवरपाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, यादविन्द्र सिंह लक्की राणा, एडवोकेट गुरप्रीत बाछल, एडवोकेट मनदीप रावा, जतिन पोपली, सागर वर्मा, हरप्रताप सिंह, संजय, रेखा कालड़ा, जगदीप कौर और सुखविन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पीटीआई व डीपीई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित मेडिटेशन हॉल में शनिवार को ताईक्वांडो लीग 2025-26 के तहत ताईक्वांडो प्रतियोगिताएं शुरू हुई, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन उमा सुधा पहुंची। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन देर रात तक प्रतियोगिताएं चलती रही। वहीं फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। ताईक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव विजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से खिलाड़ी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed