{"_id":"6855c861994dcea78401735a","slug":"globe-cricket-team-became-champion-by-winning-by-six-wickets-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137586-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ग्लोब क्रिकेट टीम छह विकेट से जीत दर्ज कर बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ग्लोब क्रिकेट टीम छह विकेट से जीत दर्ज कर बनी चैंपियन
विज्ञापन
लाडवा। ट्रॉफी दिखाते हुए विजेता खिलाड़ी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। ग्लोब क्रिकेट अकादमी की टीम ने सढ़ूरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रॉफी पर कब्जा किया। क्रिकेट कोच विशाल ने बताया कि फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढ़ूरा की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्लोब किक्रेट एकेडमी टीम ने तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और सेमी फाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच शुक्रवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढ़ूरा व ग्लोब क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 143 रन का लक्ष्य दिया। ग्लोब क्रिकेट टीम ने 18 ओवर में चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल की। फाइनल मैच में आर्यन ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। अंश सैनी ने 70 रन बनाए जबकि अर्णव कांबोज ने 35 रन बनाए व दो विकेट भी हासिल किए। जश्न कांबोज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया और कहा कि बच्चे के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ना वर्तमान समय की मांग है।
स्कूल की तरफ से इस तरह की बहुत सुविधाएं बच्चों को प्रदान की जा रही हैं और ये सभी गतिविधियां एकाग्रता बढ़ाने के लिए अति आवश्यक है। एकाग्रता सफलता की सर्वोत्तम कुंजी है। विजेता टीम में अंश, जश्न कांबोज, अर्णव कांबोज, अविरल, रुद्रवीर शर्मा, जयंत वीर ढाडा, शौर्य शर्मा, आरव, अर्णव ढांडा, ध्रुव, अभिषेक व राघव शामिल रहे।