{"_id":"65d7aba2ea6de656b1094fcd","slug":"giving-illegal-cuts-invites-accidents-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-114057-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अवैध कट दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अवैध कट दे रहे हादसों को न्योता
Fri, 23 Feb 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र पर आसपास दुकानदारों द्वारा सेंट्रल वर्ज को तोड़कर बनाए गए कट हादसों का कारण बन रहे हैं। इन्हें बंद करने में स्थानीय प्रशासन असफल साबित हुआ है। करीब दो किलोमीटर के दायरे में कई आधा दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा तथा हाईवे के निर्माण के दौरान छोड़े गए कट है। अकसर इनके कारण यहां कई हादसे हो जाते हैं। इन कट को आसपास के दुकानदारों ने अपने फायदे के लिए बना रखा है।
दोपहिया वाहन चालक इन अवैध कट पार से ही दूसरी ओर आने-जाने का प्रयास करते हैं, जिस कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। इन्हें न तो अपनी और न ही दूसरों की जान की परवाह है। स्कूल के समय में अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती है, जिस कारण दोपहिया चालक इन कट से बाइक निकाल निकलते हैं। कई हादसों के बाद प्रशासन इन अवैध कटों को बंद करने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है।
वहीं रोड सेफ्टी की बैठक में हर बार अवैध कट को बंद करने पर मंथन किया जाता है। हालांकि विभाग कई जगह पर इन अवैध कट को बंद कर रहा है, मगर कट बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। इस लापरवाही के कारण कई लोगों की जिंदगी दाव पर लग जाती है।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मी नरेश सरवारा का कहना है कि अवैध कटों के चलते कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन फिर भी इनको बंद करने की जहम्मत नहीं उठाई जाती। इन अवैध कटों से गुजरने के कारण कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं, जबकि कई लोग मौत का शिकार भी हो चुके है। इन अवैध कटों को बंद करने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए।
रोडवेज कर्मी नवीन कुमार ने बताया कि हर साल अवैध कटों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी हैं। कई लोग अवैध कटों से गुजरते रहते हैं, जिससे कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इन अवैध कटों को बंद करने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास भी किए जाते हैं, लेकिन फिर भी लोग बंद किए गए कटों से गुजरते नजर आते हैं और जान जोखिम में डालते हैं।
रोडवेज कर्मी जरनैल सिंह ने बताया कि कई बार अवैध कटों से लोग बिना इधर-उधर देखे गुजरते रहते हैं, जिससे कई बड़े हादसे हो चुके हैं, कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। इन हादसों को रोकने के लिए वन वे किया जाना चाहिए। सड़कों पर जितने भी अवैध कट है, उन्हें बंद किया जाना चाहिए।