फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   give message to people to save environment

235वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
give message to people to save environment
पर्यावरण संरक्षण के लिए साईकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने में जुटी प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा रविवार को 235वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में भाग ले रहे पर्यावरण मित्रों ने अपने साईकिल के आगे स्लोगन लिखी तख्तियां लगा रखी थी, जिस पर लिखा था वृक्ष बिना पृथ्वी होगी ऐसे, रक्त बिना मानव जीवन हो जैसे। पृथ्वी का मत करो शोषण, यह जीवों का करती है पोषण। पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में समिति प्रधान राज कुमारी पंवार, डॉ अरुण धीमान, कर्म चंद, रजनीकांत सैनी, कमल, दीपक, नन्हीं बच्ची अंशी और अंकित ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समिति प्रधान राज कुमारी पंवार ने बताया कि डॉ अशोक कुमार वर्मा यह संदेश लेकर दिल्ली तक जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत साप्ताहिक साईकिल यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है। डॉ वर्मा करनाल के लोगों को यह संदेश लेकर जा रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार वाहनों में प्रयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन जनित वायु प्रदुषण से भारत को अनेक रूपों में नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं लाखों लोग रोगी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed