फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita will be included in the curriculum, suggestions sought from education officials

Kurukshetra News: पाठ्यक्रम में शामिल होगी गीता, शिक्षा अधिकारियों से मांगे सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gita will be included in the curriculum, suggestions sought from education officials
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े हर श्लोकों का जमीनी ज्ञान हो सके और उनमें अच्छे संस्कारों का निर्माण हो। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से अहम कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब प्रदेश भर के सभी स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता को अतिरिक्त विषय के तौर पर जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यार्थी श्रीमद्भागवत गीता में लिखे 18 अध्यायों के 700 श्लोकों को पढ़ सकेंगे, इससे जहां विद्यार्थियों को गीता का ज्ञान होगा तो वहीं उनके व्यक्तित्व को अच्छा बनाने में भी अहम कदम साबित होगा।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों के डीईओ और डीईईओ से पत्र के माध्यम से राय भी मांगी गई हैं। सभी जिलों से राय मिलने के बाद श्रीमद्भागवत गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से खाका तैयार कर इसे अंतिम रूप दे जल्द लागू किया जाएगा। श्रीमद्भागवत गीता में जीवन जीने की कला से लेकर, जीवन में आने वाली हर कठिनाइयों के समाधान के रहस्य छुपे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि श्रीमद्भागवत गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सुझाव मांगे गए है। श्रीमद् भागवत गीता को पाठ्यक्रम में जोड़ा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली हर कठिनाइयों से निपटने का ज्ञान गीता से मिल सके। साथ ही गीता पढ़ने से विद्यार्थियों में अच्छे संस्कारों का निर्माण होगा, जिससे वे अच्छा इंसान बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed