फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita Kanthanad Festival ends with spiritual enthusiasm and journey

Kurukshetra News: गीता कंठनाद महोत्सव आध्यात्मिक उत्साह व यात्रा के साथ संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gita Kanthanad Festival ends with spiritual enthusiasm and journey
कुरुक्षेत्र। गीता परिवार की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित गीता कंठनाद महोत्सव आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 27 मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। कार्यक्रम अंतिम दिन शनिवार देर शाम को संपन्न हुआ जिसमें योग ऋषि स्वामी रामदेव भी पहुंचे। वहीं स्वामी गोविंद देव गिरी और स्वामी ज्ञानानंद भी उपस्थित रहे। रविवार को भी धार्मिक यात्रा निकाली गई, जो पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न धर्मशालाओं से होते हुए वापस पंजाबी धर्मशाला में लौटी। इस यात्रा के जरिये भी गीता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानवता के सभी संकटों का समाधान है और इसके ज्ञान को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक हजार गीता व्रतियों को साक्षात चलती फिरती गीता की मूर्ति बताते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में इस दौरान बताया कि लर्न गीता अभियान में अब 15 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं जिससे यह पहल वैश्विक रूप ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed