{"_id":"67592749dd82ad3bcf01f0a0","slug":"gita-jayanti-celebration-in-kurukshetra-today-gita-recited-simultaneously-in-theme-park-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव: कुरुक्षेत्र में 18 हजार स्कूली बच्चों ने किया गीता पाठ, थीम पार्क का नाम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव: कुरुक्षेत्र में 18 हजार स्कूली बच्चों ने किया गीता पाठ, थीम पार्क का नाम बदला
Wed, 11 Dec 2024 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:24 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ समर्पित रहा।
विज्ञापन
गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर गीता जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र में आज गीता जयंती मनाई जा रही है। दुनिया भर में गीता के श्लोक गूंजे। सुबह 11 बजे थीम पार्क में एक साथ गीता पाठ किया गया। इसमें पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्थ और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया गया। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग डेढ़ करोड़ लोग ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुड़े।
अपने संबोधन में सीएम नायब सैनी ने एलान किया कि अब थीम पार्क केशव पार्क कहलाएगा। वहीं कुरुक्षेत्र के स्कूलों में कल छुट्टी कर दी गई है।
बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ समर्पित रहा। इस दाैरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, तंजानिया की मंत्री पिंडी हजारा चत्रा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि वैश्विक गीता पाठ में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विभिन्न स्कूलों के 18 हजार विद्यार्थी भी मौके पर जुड़े।

दोपहर बाद होगा तीर्थ सम्मेलन, शाम को दीपोत्सव
शाम पांच बजे सन्नहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम, 5.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में दीपदान और महाआरती कार्यक्रम, 6.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रसिद्ध कलाकार मीनाक्षी शेषाद्री द्वारा कृष्ण लीला डांस ड्रामा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें।
विज्ञापन