फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   GIS power substation to be built in Thanesar, Kurukshetra

थानेसर में बनेगा जीआईएस पॉवर सबस्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
GIS power substation to be built in Thanesar, Kurukshetra
महोत्सव में लोगों को संबोधित करते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
फोटो नंबर: 11
विज्ञापन

थानेसर में बनेगा जीआईएस पॉवर सबस्टेशन
शहरों के साथ गांवों में भी उपलब्ध करवाई जा रही है 24 घंटे बिजली : सुधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपली। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर-28 में प्रदेश का तीसरा जीआईएस पॉवर सबस्टेशन बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक बुधवार को पिपली खंड के गांव खेड़ी मारकंडा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के बिजली मंत्रालय, नवीन व नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य महोत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक सुधा ने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। सभी घरों, प्रतिष्ठानों, उद्योगों व खेतों में समुचित रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अब धान का सीजन चल रहा है, इसे देखते हुए भी गांवों को घंटे बिजली सप्लाई की जा रहा है। जिन किसानों ने ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, उन्हें समयबद्ध बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि थानेसर शहर के सेक्टर-28 में 10 करोड़ रुपये की लागत हरियाणा का तीसरा जीआईएस पॉवर सबस्टेशन लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर में सेक्टरों और गांव के लोगों को बिजली की सुविधा देने और कटों से निजात दिलवाने के लिए सरकार की तरफ से 33-33 केवी के दो पॉवर सब स्टेशन लगाए जाएंगे। गांव खेड़ी मारकंडा में भी एक एकड़ में 33 केवी का एक पावर सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट पर भी चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पावर सब स्टेशन के बनने से सेक्टर 13, मोहन नगर, वशिष्ट कॉलोनी, लायलपुर बस्ती व खेडी मारकंडा के लोगों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि सेक्टर 5 के सामने सिंधी स्वीट हाउस के पास 33 केवी का पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इस पावर सब स्टेशन को 120 पावर सब स्टेशन पिपली व 220 केवी पावर स्टेशन बीबीएमबी से जोड़ा जाएगा। इस पावर सब स्टेशन पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, एक्सईन पीसी सैनी, एक्सईन संदीप सिंह, पूर्व सरपंच अंग्रेज, एसडीओ विकास मित्तल, एसडीओ संदीप आहूजा, जेई सुरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed