{"_id":"68b379b1f92365ab76066fa4","slug":"girls-won-the-tug-of-war-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141310-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रस्साकशी में छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रस्साकशी में छात्राओं ने मारी बाजी
Sun, 31 Aug 2025 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान रस्साकशी और वॉलीबॉल के मैच कराए गए। रस्साकशी में लड़कियों के वर्ग में बीएएमएस 2024-25 सत्र की छात्राओं जबकि पुरुष वर्ग में बीएएमएस सत्र 2023-24 के छात्रों ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीएएमएस सत्र 2022-23 के छात्र विजेता रहे। इससे पहले आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य आशीष मेहता ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग का मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर अत्यधिक झुकाव चिंता का विषय है। उन्होंने अपील की कि छात्र स्मार्टफोन का कम से कम उपयोग करें और योग व खेलकूद जैसी गतिविधियों में अधिक से अधिक रूचि दिखाएं, क्योंकि यही स्वस्थ और सफल जीवन की असली कुंजी है। एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो. पीसी मंगल, डॉ. सुरेंद्र सिंह सहरावत समेत अन्य शिक्षकों ने विजेता और प्रतिभागी टीमों को प्रोत्साहित किया। संवाद