{"_id":"6306856b43c9a71b503a562f","slug":"girls-deprived-of-admission-got-one-more-chance-kurukshetra-kurukshetra-news-knl118868586","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से वंचित छात्राओं को मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले से वंचित छात्राओं को मिला एक और मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित रही छात्राओं को अपने आवेदन दुरुस्त कर दाखिला लेने का एक और मौका दिया गया है। यह जानकारी प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने दी।
उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सभी स्नातक कक्षाओं की एडमिशन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हो गई है। विभाग से जारी प्रथम व द्वितीय योग्यता सूची के अनुसार अधिकतम छात्राओं ने महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी प्राप्त कर लिया है। जो छात्राएं अभी प्रवेश नहीं ले पाई वे दूसरी मेरिट लिस्ट के एडमिशन के पश्चात उपलब्ध सीटों के लिए विभाग के पोर्टल पर 26 अगस्त से आवेदन दुरुस्त कर फिजिकल काउंसलिंग में एडमिशन के लिए प्रयास कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि कॉलेज में सत्र 2022-2023 के लिए बीए (सामान्य) में 250, बीए (फकं्शनल इंग्लिस) में 60, बीकॉम (सामान्य) में 80, बीकॉम (सामान्य) एसएफएस में 80 बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में 80, बीएससी (नॉन मेडिकल) में 80 बीएससी (कम्पयूटर सांईस) में 60 तथा बीटीएम में 40 सीटें उपलब्ध हैं। एमकाम व एमए (अग्रेजी) प्रथम वर्ष में एडमिशन प्रक्रिया सितंबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ होगी। इसके लिए भी महाविद्यालय में हेल्प डेस्क उपलब्ध है, जो आवेदन की जानकारी, दाखिले की प्रक्रिया तक छात्राओं को सुविधा प्रदान करेगी।