फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girl named on charges of fraud worth lakhs

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में युवती नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl named on charges of fraud worth lakhs
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। इंग्लैंड भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पारूल निवासी चंडीगढ़ ने साढ़े आठ लाख रुपये लिए थे, मगर साढ़े चार लाख रुपये लौटाकर बकाया राशि नहीं दी।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में हरदेव निवासी सूढ़पुर ने बताया कि आरोपी पारुल ने उसके बेटे कृष्ण सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए 16.50 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उसने साढ़े 16 लाख रुपये उनके दोनों के जानकार आढ़ती के पास रख दिए थे। इसमें से पारूल ने साढ़े आठ लाख रुपये प्राप्त कर लिए थे। आरोपी ने 31 जनवरी को उसके बेटे कृष्ण सिंह को इंग्लैंड भेज दिया था, लेकिन एयरपोर्ट से उसके बेटे को कैंप में छोड़ दिया।
विज्ञापन

करीब दो महीने तक उसका बेटा जेल में रहा। इस दौरान आरोपी उसकी जमानत का आश्वासन देती रही। बाद में उसके बेटे को इंग्लैंड से डिपोर्ट कर दिया था। बेटे के वापस आने पर उसने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने साढ़े चार लाख रुपये चेक से लौटा दिए। मगर बकाया लौटाने से इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed