फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girl injured after falling from moving bus

खुले दरवाजे के साथ चलती स्कूल बस से नीचे गिरी बच्ची, पिछला टायर ऊपर से गुजरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl injured after falling from moving bus
गुलजारी लाल नंदा मार्ग स्थित एक निजी स्कूल की चलती बस से छह वर्षीय बच्ची नीचे गिर गई और बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। जब बस चल रही थी तो उसका दरवाजा खुला हुआ था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बस को तेज गति से मोड़ा था, जिस कारण बस में से बच्ची दरवाजे से बाहर जा गिरी और पिछले टायर के नीचे आ गई। इस दौरान उसकी टांग और हाथ फ्रैक्चर के साथ-साथ कूल्हे की हड्डी में भी चोट आई है।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि हादसे के वक्त टेंडेंट दरवाजे के पास होने की बजाए बस में बीच वाली सीट पर बैठी थी। यह घटना 13 जुलाई की है। तीन दिन बाद रविवार को बस चालक व अटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बच्ची के पिता स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप वासी शेखों वाला मोहल्ला ने बताया कि उसके तीन बच्चे सेक्टर-13 स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। यह पिपली रोड स्थित एक बड़े निजी स्कूल की ही ब्रांच है। उसकी छह वर्षीय बेटी सीरत मनोचा पहली कक्षा में पढ़ती है। 13 जुलाई को स्कूल बस दोपहर करीब दो बजे उसकी बेटी को छोड़ने झांसा रोड पर आई तो बेटी की हालत गंभीर थी और शरीर के अंगों से खून बह रहा था। इस बारे में बस चालक व हेल्पर ने बताया कि आपकी उनकी बेटी बस से गिर गई थी और मामूली चोट आई है। यह कह कर वे स्कूल बस ले कर चले गए। जब वह बच्ची को नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर गया तो पता चला कि बच्ची को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगनदीप ने बताया कि बच्ची को लगी गंभीर चोट का पता लगते ही उसने स्कूल मैनेजमेंट को फोन किया तो जवाब आया कि उन्हें दुर्घटना के बारे कुछ मालूम नहीं है। उसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल व वैन इंचार्ज साढ़े तीन बजे घर आए और बेटी को शहर के दो अलग-अलग अस्पतालों में लेकर जाने को कहा। आरोप है कि दोनों अस्पतालों में उसे गुमराह किया गया। वे कहते की बच्ची को कुछ नहीं हुआ, जबकि बच्ची वहां अस्पताल में दर्द से तड़पती रही। अगले दिन वह बच्ची को दूसरे किसी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी टांग और हाथ में फ्रैक्चर के साथ-साथ कूल्हे की हड्डी चोट बताई गई।
गगनदीप ने कहा कि उसकी बेटी बार-बार कहती रही कि उसके ऊपर से स्कूल बस का पहिया गुजरा है, लेकिन स्कूल वाले मानने को तैयार नहीं थे। तब उसके दो अन्य बच्चों ने बताया कि बस बहुत तेज गति में थी और दरवाजा भी बंद नहीं था। अटेंडेंट बस में बीच वाली सीट पर बैठी हुई थी। सीरत अपनी बहन करनम के साथ दरवाजे के साथ लगती सीट पर बैठी थी। तेज गति के कारण पुराना बाईपास पर मोड़ पर दरवाजा खुला होने के कारण और अटेंडेंट के वहां न होने के वजह से सीरत बस से नीचे जा गिरी। उसने आसपास लगे एक सीसीटीवी में देखा तो सच्चाई सामने आई। गगनदीप ने बस चालक व अटेंडेंट के अलावा स्कूल प्रबंधन पर गुमराह करने व बच्चों की सुरक्षा की व्यवस्था सही ढंग से न कर पाने को लेकर कार्रवाई की मांग की। इस बारे आज एसपी से भी मिलेंगे।

कृष्णा गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने कहा कि बच्ची के पिता के बयान पर रविवार सुबह बस चालक व अटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। मामला देरी से दर्ज करने बारे पूछे गए सवाल पर इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने शनिवार को थाना प्रभारी का चार्ज संभाला है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया बच्ची को पिता के ब्यान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed