फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girl dies after being hit by a vehicle on the highway

Kurukshetra News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवती की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by a vehicle on the highway
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाइवे 44 पर मंगलवार अलसुबह जिरबड़ी गांव व राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है और अभी तक हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक युवती की पहचान बिहार के पटना की रहने वाली रोशनी प्रवीन के रूप में हुई है, जो फिलहाल दिल्ली में रह रही थी।
घायल युवक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों देर रात दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे, एनआईडी के समीप उन्हें किसी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर ने डायल 112 को सड़क हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को एबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जल्द ही वाहन का पता लगाकर आरोपी चालक को काबू कर लिया जाएगा।

युवक के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती का शव जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही युवती का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed