{"_id":"613cf9b78ebc3ec6342ee196","slug":"girl-accuses-employee-of-rape-kurukshetra-news-knl8290018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएनजेपी अस्पताल में एक 20 वर्षीय युवती से कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। युवती की नानी महिला वार्ड में भर्ती थी, जिसकी देखरेख के लिए वह अस्पताल आई थी। घटना शुक्रवार रात 1 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोपी जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत है। घटना उजागर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे नौकरी से हटा दिया है। वहीं, पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नानी एलएनजेपी अस्पताल के महिला वार्ड में उपचाराधीन थी। आरोप लगाया कि जब वह रात करीब 1 बजे वार्ड में दवा लेने गई तो यहां उपस्थित एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी युवक वार्ड के शौचालय में ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी : थाना प्रभारी
केयूके थाना प्रभारी मांगे राम ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मबीर वासी शांति नगर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा लिया है, जिसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ऐसे कर्मचारियों की अस्पताल में कोई जगह नहीं : चिकित्सा अधीक्षक
एलएनजेपी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सारा अग्रवाल का कहना है कि उनके संज्ञान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने तभी कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।