फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ghee made from fat in doubt featured in Kurukshetra, Kurukshetra

चर्बी से बने घी के शक में कुरुक्षेत्र में छापा, 128 टीन लिए कब्जे में

Fri, 24 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 24 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ghee made from fat in doubt featured in Kurukshetra, Kurukshetra
मौके पर कार्रवाई करती आईजी की टीम - फोटो : Amar Ujala
 
विज्ञापन

देशी घी के नाम पर जानवरों की चर्बी से बने घी बेचे जाने के शक में कुरुक्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गई। तीन गौरक्षा दलों, आईजी की टीम, सीआईए और पुलिस की टीमों ने यह छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड के देशी घी के 128 टीन कब्जे में लिए गए। दुकानदार के गोदाम का पता लगाने के लिए गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बकायदा स्टिंग किया। इसके बाद पुलिस टीमों ने घर में बने गोदाम में छापा मारा। हालांकि, दुकानदार ने मिलावटी घी बेचने से इनकार किया और अपने पास सभी दस्तावेज होने का भी दावा किया।

कुरुक्षेत्र की विष्णुकॉलोनी में हरित भारद्वाज नाम के व्यक्ति के घर पुलिस ने रात करीब साढ़े आठ बजे छापा मारा। बताया जाता है कि हरित भारद्वाज ने अपने घर में ही घी का गोदाम बना रखा है। दौरान टीम ने अलग-अलग ब्रांड के 128 टीन घी अपने कब्जे में लिया है। कार्रवाई अभी भी जारी है। रात करीब सवा दस बजे तक भी कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

 
बाकायदा किया स्टिंग
श्रीकृष्णा गौ सेवा सोसायटी अंबाला के प्रधान मोनू चावला ने बताया कि गौरक्षा दल हरियाणा एंड पंजाब, श्रीकृष्णा गौ सेवा सोसायटी अंबाला और वंदेमातरम दल अंबाला के सदस्यों की डीआईजी के साथ चर्बी और मांस से बने पदार्थों का पता लगाने के लिए बातचीत हुई थी। चावला के मुताबिक सदस्यों को कुरुक्षेत्र में देशी घी दो सौ रुपये किलो बिकने की सूचना मिली थी। जबकि एक किलो देशी घी की कीमत पांच सौ रुपये से ज्यादा है। ऐसे में शक हुआ और इसे पकड़ने के लिए यह जाल बिछाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि अंबेडकर चौक पर स्थित भारद्वाज किराणा स्टोर पर चर्बी से बना घी बिक रहा है। इसके बाद गुरुवार को टीम के एक सदस्य को ग्राहक बना कर भेजा गया।  पहली बार में दुकानदार ने घी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद एक दूसरे सदस्य को हलवाई के वेश में भेजा। इस सदस्य ने भंडारे के लिए पहले कई दूसरी चीजें खरीदीं। इसके बाद सस्ते देशी घी की मांग की।

घर से बुलवाया घी
दुकानदार हरित भारद्वाज ने 15-15 किलो के दो टीन नौकर के जरिये अपने घर से बुलवा कर दे दिए। इस बीच गौ रक्षा दल के अन्य सदस्य नौकर के पीछे भी गए, लेकिन घर का पता नहीं लगा। ऐसे में बोगस ग्राहक बने सदस्य ने एक टीन और खरीदने की बात कही। इस पर दुकानदार ने नौकर को फिर घर भेजा। इस बार उसके घर का पता चल गया। पुलिस ने नौकर से वह टीन अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही खरीदे गए दो टीन भी ले लिए।

आईजी की टीम भी मौके पर
यह पता चलते ही कि दुकानदार ने अपने घर में ही गोदाम बना रखा है। टीम के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आईजी करनाल की टीम के साथ ही कुरुक्षेत्र की सीआईए वन और टू, सुभाष चौकी थाने की टीम ने घर पर छापा मार दिया।

इन ब्रांड के हैं घी
पुलिस टीम ने गोदाम से हिंद केसरी, हरियाणा किंग, पंजाब किंग, ब्रज बिहारी, सोना घी और सोना क्रीम घी ब्रांड के टिन बरामद किए हैं। पुलिस ने गोदाम के रेकॉर्ड की भी जांच की। मौके पर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। टीम ने घी के सैंपल भी लिए। इसके बाद मधुबन से भी सेंपल की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है।

हिंद केसरी का सैंपल हो चुका है फेल
मोनू चावला ने बताया कि यह सातवीं जगह छापा मारा गया है। इससे पहले हिसार, अंबाला, कैथल, ईस्माइलाबाद और कुरुक्षेत्र आदि जगह छापा मारा जा चुका है। मोनू ने बताया कि अंबाला में हिंद केसरी ब्रांड के सैंपल की जांच कराई गई थी। वह सैंपल फेल हो गया था। उसमें चर्बी और कैमिकल आदि मिला था। यहां भी यह ब्रांड मिला है। इसके अलावा कई और भी ब्रांड हैं, जिनमें चर्बी और अन्य मिलावट होने के आरोप लग चुके हैं।


मेरे पास मिलावट का माल नहीं : हरित भारद्वाज
छापेमारी पर दुकानदार हरित भारद्वाज ने कहा कि मेरे पास एक नंबर का घी है। कोई मिलावट नहीं है। सभी तरह के बिल मेरे पास है। मेरा काम सही है, इसलिए मुझे किसी बात की चिंता नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है। दुकान छोटी होने के कारण गोदाम घर में बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed