फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ghat to be built on Saraswati river in village Sanghour, Kurukshetra

गांव संघौर में सरस्वती नदी पर बनेगा घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ghat to be built on Saraswati river in village Sanghour, Kurukshetra
गांव संघौर में सरस्वती नदी के घाट की आधारशिला रखते धुम्मन सिंह किरमिच। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव संघौर में सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने सोमवार को सरस्वती नदी पर बनने वाले घाट का शिलान्यास किया। इस घाट के निर्माण पर करीब 14 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
उपाध्यक्ष किरमिच ने बताया कि कुछ ही दिनों में यह घाट बनकर तैयार हो जाएगा। जैसे ही सरस्वती नदी में खोदाई व सफाई का कार्य पूरा होगा वैसे ही नदी में पानी छोड़ा दिया जाएगा। नदी में पानी आने से क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। नदी में पानी बहने के साथ बाबैन क्षेत्र के साथ-साथ आसपास गांवों में भूजल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा सरस्वती चैनल में गंदे पानी की निकासी को रोकने के लिए योजना तैयार की जा रही है। गंदे पानी को अंडर ग्राउंड तरीके से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक ले जाया जाएगा या फिर थ्री पौंड तालाब का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सरस्वती चैनल में गंदे पानी की निकासी को रोकने के लिए काम भी किया जा रहा है। अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कहा कि इसके लिए सबसे पहले ग्राम पंचायतों को थ्री पौंड सिस्टम गांव में तैयार करने होंगे ताकि गांव में ही गंदे पानी को साफ करके सिंचाई में इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पानी की बचत होगी और सरस्वती चैनल में भी गंदा पानी नहीं आएगा। इन कार्यो के लिए सरकार की तरफ से भी हर संभव मदद दी जाएगी। इस घाट के चारों तरफ फल, फूलों के पौधे लगाकर एक सुंदर घाट बनाया जाएगा। इस मौके पर बोर्ड सदस्य सतबीर मंगौली, ईश्वर कौशिक, सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार, नैब सिंह, अनिल गुप्ता, प्रदीप सहगल, रिंकू कश्यप, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, यशपाल शर्मा, महेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed