फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   geust hosue closed in kurukshetra

अब यात्रियों के लिए धर्मनगरी की धर्मशालाओं के मुख्यद्वार हुए बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
geust hosue closed in kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कोरोना के खौफ के चलते अब धर्मनगरी की सभी धर्मशालाएं भी बंद कर दी गई हैं। ब्राह्मण धर्मशाला, गुर्जर धर्मशाला, जाट धर्मशाला, रोड धर्मशाला सहित सभी धर्मशालाओं में बाहर से आ रहे यात्रियों के ठहराव पर भी पाबंदी लगा दी गई है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से धर्मनगरी का भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों को ब्रह्मसरोवर के निकट बैठकर वापस अपने गंतव्य की ओर लौटना पड़ा। यही नहीं, धर्मशालाओं में पहुंचने वाले लोगों पर हुक्का पीने पर भी पाबंदी लगाई है। बकायदा इसके लिए प्रत्येक सभा एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वारा 30 अप्रैल तक हुक्का न पीने का नोटिस चस्पा दिया है। ज्ञात हो कि शहर में ब्रह्मसरोवर, मंदिर, गुरुद्वारे एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सहित सभी शिक्षण संस्थान पहले ही बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन

जागरूकता के बाद भी अस्पताल में लगी भीड़
उधर, सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा बेशक जनमानस को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर रहने की नसीहत दी जा रही हो। इसके विपरीत एलएनजेपी अस्पताल में इतनी जागरूकता के बाद भी मरीजों की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। यही नहीं, यहां पहुंचने वाले मरीज सुरक्षा कर्मियों से उलझ रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल में पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के दाम सुनिश्चित करें
अफवाह के बाद उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने संज्ञान लेते हुए जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी और खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि दुकानों का निरीक्षण कर दामों की जांच-पड़ताल कर खाद्य सामग्री के रेट की सूची दुकान के बाहर लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के थोक विक्रेताओं से डीएएफसी संपर्क कर 24 आवश्यक वस्तुएं, जिनमें 22 खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं और दो वस्तुओं में फेस मास्क और हैंड सेनेटाइजर शामिल है, की औसतन प्राप्ति और बिक्री की डिटेल हासिल करें। किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई किल्लत नहीं आने दी जाएगी। इसलिए आमजन को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उपायुक्त ने कोरोना वायरस की आड़ में कालाबाजारी और जरूरी खाद्य सामग्री को उंचे दामों पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रति सावधान रहना अति आवश्यक : धीरेंद्र
उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कफ्र्यू को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम अधिकारियों के माध्यम से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। कहा कि सायं 5 बजे सायरन बजाकर अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों और एनजीओ का आभार व्यक्त करने के लिए अपने घरों के बाहर खड़े होंगे।
जिले के सभी रेस्ट हाउस और टुरिस्ट संस्थानों को किया रिजर्व
डब्लयूएचओ द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक जगह पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। इसी कड़ी में जिले के सरकारी भवन, रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस को कोरोना वायरस को रिजर्व कर दिया गया है। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा है कि अंडर सेक्शन 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा अपेक्षित एवं अधिग्रहण अचल संपत्ति एक्ट 1973 और अंडर सेक्शन 12 के तहत हरियाणा महामारी कोविड-19 विनियमन 2020 के तहत महामारी रोग अधिनियम 1897 के अंतर्गत जिले के पैराकीट, पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस पिपली, पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस शाहाबाद, पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस लाडवा, टूरिज्म यात्रिका पिहोवा, किसान रेस्ट हाउस पिहोवा, सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस पिहोवा, ज्योतिसर रेस्ट हाउस, विश्वविद्यालय रेस्ट हाउस, एनआईटी रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र, नीलकंठी यात्री निवास कुरुक्षेत्र, सैनिक रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र, पंचायत भवन कुरुक्षेत्र, बीबीएमबी रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र, सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र, हिरमी हॉस्टल कुरुक्षेत्र, यूथ हॉस्टल पिपली नेहरु युवा केन्द्र, पुलिस रेस्ट हाउस पिपली को अपेक्षित एवं अधिग्रहण कर इन इमारतों व संस्थानों को सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र के सुपुर्द किया गया है।

कोरोना वायरस को लेकर स्थापित किया कंट्रोल एवं वार रूम
इस महामारी से बचाव के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करेंगे। इस कोविड-19 को लेकर जिलास्तर पर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति कार्यालय में कंट्रोल एवं वाररूम स्थापित कर दिया गया है। यह कंट्रोल रुम सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करेगा और इसमें दूरभाष नंबर 01744-270118 लगाया गया है। इस कक्ष के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. एनपी सिंह बनाए गए है। उनके मोबाईल नंबर 70278-24416 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed