फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Get your Aadhaar card updated for free by June 14th

Kurukshetra News: 14 जून तक निशुल्क अपटेड कराएं आधार कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Get your Aadhaar card updated for free by June 14th
कुरुक्षेत्र। आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 जून तक बढ़ा दी गई है। आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का आधार कार्ड अपडेट होना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में नि:शुल्क ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर नि:शुल्क है। आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार एप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने थे, वे अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed