फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Get free TB treatment in health centers, Kurukshetra

स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी का इलाज मुफ्त कराएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Get free TB treatment in health centers, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार ने वर्ष 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी का इलाज मुफ्त किया जाता है। यह कहना है जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह का।
उन्होंने शनिवार को अपने कार्यालय में वार्ता के दौरान बताया कि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, खांसी में बलगम या बलगम में खून आना, भूख व लगातार वजन कम होना, शाम के समय बुखार, रात को पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 पर कोई भी व्यक्ति टीबी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

जांच में टीबी पाई जाती है तो तुरंत इलाज शुरू करना चाहिए। टीबी का इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। मरीज डॉक्टर की सलाह से पूरा इलाज कराएं और दूसरे लोगों कोबचाने के लिए इधर-उधर खुले में नहीं थूकना चाहिए और खांसते या छींकते समय मुंह पर कपड़ा लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीबी मरीज को इलाज की अवधि के दौरान प्रति माह 500 रुपये पोषण भत्ता दिया जा रहा है। सरकार टीबी के नए मरीजों की जानकारी देकर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नोटिफाई कराने वाले व्यक्तियों को भी 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता दे रही है। प्राइवेट प्रोवाइडर की ओर से टीबी के नए मरीज को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नोटिफाई कराने और उसके इलाज का परिणाम सरकार को देने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed