फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Geeta's verses will resonate in Sri Lanka from 1st to 3rd March

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: श्रीलंका में एक से तीन मार्च तक गूंजेंगे गीता के श्लोक, ये रहेगा शेड्यूल

Tue, 27 Feb 2024 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Feb 2024 11:14 AM IST
सार

एक मार्च को श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन नील्लम पोकुना थियेटर के पास कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से लेकर 10.30 बजे तक चलेगी। महोत्सव के पहले दिन 1.30 बजे से लेकर तीन बजे तक महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी एक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Geeta's verses will resonate in Sri Lanka from 1st to 3rd March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से श्रीलंका में एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक पहुंचेंगे। इस महोत्सव में प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिल्प बाजार, सेमिनार, महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस महोत्सव की रूपरेखा तय कर दी गई है। इस महोत्सव के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रीलंका की संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को भी भेंट किया जाएगा।

विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी की सीईओ डाॅ. वैशाली शर्मा ने कहा कि एक मार्च को श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन नील्लम पोकुना थियेटर के पास कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से लेकर 10.30 बजे तक चलेगी। पहले दिन 11 बजे से लेकर 12.30 बजे तक कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन 1.30 बजे से लेकर तीन बजे तक महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी एक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ की वीडियो को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन होगा, तीन बजे से लेकर सायं चार बजे तक एक्जीबिशन, शिल्प बाजार और पुस्तक मेले का आयोजन होगा, चार बजे से लेकर पांच बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा, पांच बजे से लेकर सायं 6.30 बजे तक महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होगा, सायं 6.30 बजे से लेकर सायं आठ बजे तक श्रीलंका ट्री फोर्सिस की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और सायं आठ बजे से लेकर 8.30 बजे तक नाडा म्यूजिकल शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मार्च को ये होंगे कार्यक्रम
दो मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर 9.30 बजे तक सेमिनार के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू होगा, नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.45 मिनट तक पवित्र ग्रंथ गीता की जरूरत विषय पर सेमिनार का प्रथम सत्र शुरु होगा, 10.45 मिनट से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 11 बजे से लेकर 12.15 तक पवित्र ग्रंथ गीता की तकनीकी पहलुओं के विषय को लेकर सेमिनार का दूसरा सत्र चलेगा, 12.15 बजे से लेकर 12.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दोपहर दो बजे से लेकर 3. 30 बजे तक पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर सेमिनार का तीसरा सत्र शुरू होगा, 3.30 बजे से लेकर सायं चार बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, पांच बजे से लेकर सायं सात बजे तक अंतरराष्ट्रीय गीता डीकोर्स का आयोजन होगा, सायं सात बजे से लेकर 9.30 बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से एसवीसीसी स्टेट डांसिंग और म्यूजिक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी तथा महोत्सव के दूसरे दिन के अंत में रात्रि 9.30 बजे से लेकर रात्रि 11.30 बजे म्यूजिक शो का आयोजन होगा।


तीन मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रदर्शनी
तीन मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सायं तीन बजे से लेकर सायं पांच बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, सायं पांच बजे से लेकर छह बजे तक महायज्ञ का आयोजन होगा, सायं छह बजे से लेकर सात बजे तक सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी और इसके उपरांत सायं के समय गीता महाआरती का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि चार मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक श्रीलंका की संसद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रीमद्भगवद गीता भेंट की जाएगी। इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, कुरुक्षेत्र से केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed