फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Satsang will be held from 4th to 8th December in Geeta Gyan Sansthanam

Kurukshetra News: गीता ज्ञान संस्थानम में चार से आठ दिसंबर तक होगा गीता सत्संग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Geeta Satsang will be held from 4th to 8th December in Geeta Gyan Sansthanam
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते गीता ज्ञान संस्थानम में पंडाल लगाने का शुभारंभ खूंटा गाड़ने की परंपरा के साथ शुरू हुआ। संस्थानम के प्रधान मंगत राम जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्मचारी स्वामी शक्ति महाराज ने विधि विधान के साथ पूजन के बीच खूंटा गाड़ने की परंपरा निभाई। श्री कृपा बिहारी मंदिर के पुजारी पवन मिश्रा ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजन कराया।
विज्ञापन

इस पंडाल में चार से आठ दिसंबर तक पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग में स्वामी ज्ञानानंद गीता ज्ञान को सुनाएंगे। पंडाल लगाने के शुभारंभ पर आयोजित खूंटा गाड़ने के कार्यक्रम में श्री कृष्ण कृपा गोशाला के चेयरमैन हंसराज सिंगला, जीओ गीता के संयुक्त सचिव मदन मोहन छाबड़ा, संस्थानम के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा, केशव शरण, मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला, राजीव बंसल, सतीश बिटू, अंकित रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




बाॅक्स
तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दी...पर झूमे श्रद्वालु
श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा प्रभातफेरी एवं संकीर्तन का आयोजन आकाश नगर में प्रवीण गुप्ता व मिथलेश के निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण कृपा परिवार से जुड़े अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल हुईं। सुनील वत्स द्वारा तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दी....., मुरली वाले ने कमला बना दिया आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि प्रभातफेरियों का आयोजन गीता जयंती के अवसर पर संस्थानम में होने वाले पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed