फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Niketan wins in Know India competition

Kurukshetra News: भारत को जानो प्रतियोगिता में गीता निकेतन विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Geeta Niketan wins in Know India competition
शाहाबाद। भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर की प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन शाहाबाद शाखा के द्वारा सतलुज स्कूल में किया गया। वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में 28 शाखाओं से आए विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि मास्टर सुभाष कलसाना और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनिंदर घुम्मन व पंकुश कक्क्ड़ ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि मास्टर सुभाष कलसाना, मनिंदर घुम्मन, पंकुश कक्क्ड़, भारत को जानो के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन डॉ. अशोक चौधरी, प्रांतीय संयोजक सुशील सूद, कुरुक्षेत्र शाखा सचिव अतुल गोयल, डॉ. जवाहर लाल, डॉ. बलजीत चावला और भारत विकास परिषद शाहाबाद शाखा के अध्यक्ष रवनीश कटारिया ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र, द्वितीय स्थान आर्मी पबल्कि स्कूल मनसा देवी पंचकुला, तृतीय स्थान सेंट थेरेसा स्कूल विवेकानंद पंचकुला और सांत्वना ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल ने प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम स्थान ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल लाडवा, द्वितीय स्थान मोती राम आर्य मॉडल पब्लिक स्कूल पंचकुला, तृतीय स्थान महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र ने प्राप्त किया और प्रोत्साहन डीसी मोंटेशरी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मनसा देवी पंचकुला ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच का संचालन प्रांतीय महासचिव कपिल गुप्ता, शाखा सचिव अवशीष शर्मा और राजकुमार कथुरिया द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रांतीय वित्त सचिव मनीष मलिक, प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला सहभागिता डॉ. अंजलि भारती, प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार अशोक गुप्ता, प्रो. अमरनाथ, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति बलदेव राज, दीपक, अनिल अरोड़ा, प्रो. सुभाष ढींगरा व मनीष गुप्ता उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed