फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Niketan Residential School team first in quiz competition

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की टीम प्रथम

Sun, 17 May 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Geeta Niketan Residential School team first in quiz competition
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में हेरिटेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में कृतिका, अर्नव गर्ग और वृंदा गर्ग शामिल रहे। द्वितीय स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन ने हासिल किया।
विज्ञापन

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस-2026 की थीम “विभाजित विश्व को एकजुट करते संग्रहालय” रही। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उपदेश, श्रीकृष्ण संग्रहालय की दीर्घाओं, 48 कोस कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत तथा महाभारत प्रसंगों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

संग्रहालय प्रभारी बलवान सिंह ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगिता को चित्रों, कलाकृतियों एवं सांस्कृतिक धरोहरों के माध्यम से रोचक और ज्ञानवर्धक स्वरूप दिया। इससे पूर्व विद्यार्थियों को संग्रहालय की विभिन्न गैलरियों का भ्रमण भी करवाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कुलदीप आर्य ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरावशेषों के संरक्षण केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्मृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक समझ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी श्रृंखला में गत 18 मई को संग्रहालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बोधि वृक्ष के नीचे टेराकोटा दीयों से निर्मित बुद्ध प्रतिमा की स्थापना, सजीव मूर्तिकला प्रदर्शन और क्ले रिलीफ आर्ट कार्यशाला शामिल होंगी। विजेता टीमों को भी इसी अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed